Friday, February 20, 2026

Viral Video : Ajmer Sharif की दरगाह पर सरपट भागा दिव्यांग

अजमेर शरीफ  : सोशल मीडिया पर इन दिनों अजमेर शरीफ(Ajmer Sharif) का एक मीडिया वायरल है. वायरल वीडियो के मुताबिक एक दिव्यांग व्यक्ति अजमेर शरीफ (Ajmer Sharif) के मजार पर पिछले कई सालों से भीख मांग कर  गुजार कर रहा था. हर आता जाता व्यक्ति उसे लाचार जानकार भीख में पैसे-रुपये और जरुरत की चीजें देकर जाता था लेकिन एक दिन उस विकलांग व्यक्ति की असलियत सभी के सामने आ गई.

Ajmer Sharif में भिखारी की खुली पोल

वीडियो में देख सकते है कि दो यूट्यूबर उस दिव्यांग व्यक्ति के पास पहुंचता है और उससे बातें करता है. वो अपनी गरीबी और लाचारी की बात उसे बताता है लेकिन बातें करते हुए यूट्यूबर को भनक लग जाती है कि वो जिसे विकलांग समझकर तरस खा रहा है वो असल में विकलांग नहीं है. ये जांचने के लिए  यूट्यूबर दिव्यांग भिखारी के सामने से उसके भीख मांगने का सामान लेकर भाग गया. इसके बाद तो मामला देखने लायक था. जो दिव्यांग लगातार जमीन पर घिसट खिसट कर सालों से भीख मांग रहा था वो अचनाक दौड़ पड़ा और एक यूट्यूबर के कारण लोगों की भावनाओं का मजाक उड़ाने वाले इस भिखारी की पोल खुल गई.

Latest news

Related news