टेक कंपनी इंफोसिस की स्थापना के 40 साल पूरे होने पर बंगलुरु में जम कर सेलिब्रेशन हो रहे है. सेलिब्रेशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है जिसमें इंफोसिस के सह संस्थापक नारायण मूर्ति की पत्नी और जानी मानी सामाजिक कार्यकर्ता सुधा मूर्ति गायिका श्रेया घोषाल और कुछ और लोगों के साथ थिरकती नजर आ रही है . वीडियो मे सुधा मूर्ति बेहद खुश नजर आ रही है
श्रेया घोषाल के साथ झूम के नाचीं सुधा मूर्ति..
टेक कंपनी इंफोसिस के 4 दशक पूरे होने की खुशी में बंगलुरु में इंफोसिस के सह संस्थापक नारायण मूर्ति की पत्नी और जान मानी सामाजिक कार्यकर्ता सुधा मूर्ति बेहद खुश नजर आई. #InfosysTurns40 #Infosys pic.twitter.com/3hCfYqxqQL— THEBHARATNOW (@thebharatnow) December 16, 2022

