NMACC के ग्रैंड उद्घाटन समारोह में पहुंचे बॉलीवुड हालीवुड से सितारे,सुनिये किसने क्या कहा …

मुंबई : नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (NMACC) के उद्घाटन समारोह में बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक से कलाकार और बड़ी बड़ी हस्तियों ने हिस्सा लिया. आइये आपको दिखाते हैं कि मुंबई में आयोजित इस कार्यक्रम में किसने क्या कहा?

मुकेश नीता अंबानी के इस ग्रैंड इवेंट को चार चांद लगाने पहुंचे फिल्म सितारे खुद यहां आकर बेहद खुश नजर आये. कार्यक्रम में ऐश्वर्या  राय से लेकर अनुष्क शंकर और आलिया भट्ट से लेकर माधुरी दीक्षित नेने तक नजर आई. माधुरी दीक्षित अपने पति श्रीराम नेने के साथ नजर आई.

 

अपनी बेटी अराध्या के साथ पहुंची ऐश्वर्या राय बच्चन ने कहा कि नीता और मुकेश अंबानी हमेशा कुछ ऐसा करते हैं जो अविश्वसनीय और बहतरीन होता है . यहां आकर उन्हें इसी बात की अनुभूति हुई.

सोशल समारोहों में कम नजर आने वाले आमिर खान भी यहां नजर आये. आमिर खान ने कहा कि वो खास तौर से यहा होने वाले प्ले को देखने आये हैं. वहीं बॉलीवुड अदाकारा ऐदिती राव हैदरी के लिए तो ये सारा मौहाल चकाचौंध करने वाली था. सुनहरे कपड़ों में सजी आलिया भट्ट न कहा वो यहां होने वाले फैशन एक्जीविशन देखने के लिए बेताब है.

वहीं मशहूर सितार वादक पंडित रविशंकर की बेटी अनुष्का संकर ने कहा कि वो लगातार देश विदेश में अपने शोज के लिए दौरे करती है. अक्सर सोचती थी कि मेरे अपन देश में भी कोई विश्व स्तर का. सभी सुविधाओं से लैश कोई सेंटर, NMACC ने ये कमी पूरी कर दी है

Latest news

Related news