Sunday, March 1, 2026

उत्तराखंड बोर्ड ने की 10वीं-12वीं की परीक्षा के नतीजों की घोषणा, जानें कितना प्रतिशत रहा परीक्षाफल 

Utarakhand Board Result , देहरादून : अपने परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे करीब सवा दो लाख छात्रों का इंतजार खत्म हुआ. उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) की ओर से कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजों की घोषणा शनिवार सुबह 11 बजे की गई. इसी के साथ बोर्ड के टॉपर छात्र भी मिल गए. इंटरमीडियट में परीक्षा 2025 का कुल परीक्षाफल 83.23 प्रतिशत रहा. इसमें बालकों का उत्तीर्ण 88.10 प्रतिशत और बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 86.20 रहा.

Utarakhand Board Result : बागेश्वर के कमल रहे हाईस्कूल टॉपर 

वहीं हाईस्कूल परीक्षा 2025 का कुल परीक्षाफल 90.77 प्रतिशत रहा. इसमें बालकों का उत्तीर्ण 88.20 प्रतिशत और बालिकाओं का उत्तीर्ण 99.25 प्रतिशत रहा. बागेश्वर कमल सिंह 99.20 प्रतिशत अंकों के साथ हाईस्कूल टॉपर रहे. देहरादून की अनुष्का राणा 98.60 प्रतिशत अंकों के साथ इंटर की टॉपर रही. उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) की ओर से कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजों की घोषणा हो गई है. करीब सवा दो लाख छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है.

 

Latest news

Related news