Congress को जनकल्याण नहीं, परिवार के कल्याण के लिए चाहिए सत्ता – मुख्यमंत्री

सोमेश्वर। Congress मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को रामलीला मैदान सोमेश्वर, अल्मोड़ा में अल्मोड़ा लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा के पक्ष में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सोमेश्वर और उत्तराखंड की भूमि देवभूमि के साथ वीरों की भूमि है। यहां के युवा देश की सीमा में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने कहा सोमेश्वर निवासी वीर सपूत कमल सिंह भाकुनी पिछले दिनों भारत मां की रक्षा में शहीद हुए थे। उन्होंने शहीद कमल सिंह भाकुनी को नमन किया।

Congress के सामने अजय टम्टा

उन्होंने कहा सोमेश्वर क्षेत्र के लिए कई योजनाओं पर विकास कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा सोमेश्वर क्षेत्र से ही लोकसभा प्रत्याशी अजय टम्टा ने अपनी राजनीति की शुरूआत की है। फिर से अजय टम्टा को सोमेश्वर क्षेत्र से भारी मतों से विजय बनाकर प्रधानमंत्री मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है। उन्होंने कहा अजय टम्टा ने कई कार्यों को इस क्षेत्र में आगे बढाया है। उनका सोमेश्वर क्षेत्र से विशेष जुड़ाव है। Congress से है अजय टम्टा का मुकाबला.

चारों धाम का विकास हुआ

मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार ने चारों धामों को विकसित करने का कार्य किया है। चार धाम में पिछले साल 56 लाख यात्रियों ने यात्रा की। राज्य सरकार चार धाम के तर्ज पर कुमाऊं क्षेत्र में मानसखंड मंदिर माला मिशन पर कार्य कर रही है। कुमाऊं क्षेत्र के 70 से भी अधिक मंदिरों को इसके लिए चिन्हित किया गया है। 16 मंदिरों पर कार्य शुरू हो गया है। प्रधानमंत्री ने आदी कैलाश , पार्वती कुंड, जागेश्वर धाम में दर्शन किए थे, उसके बाद से ही इन क्षेत्रों में पर्यटको की आवाजाही बढ़ गई है। जागेश्वर धाम में भी लगातार श्रद्धालुओं का आवागमन हो रहा है।

पीएम मोदी देश को अपना परिवार मानते हैं

मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी अंत्योदय के लक्ष्य के साथ 140 करोड़ देशवासियों को अपना परिवार मानकर उनके उत्थान के लिए कार्य कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने राष्ट्रहित में कई ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। कश्मीर से धारा 370 का अंत किया है। देश में सी.ए.ए लागू किया। तीन तलाक का खात्मा किया गया। लंबे इंतजार के बाद अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण कार्य हुआ है। महिलाओं को आगे बढ़ाते हुए नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू किया गया है।

मोदी के नेतृत्व में राज्य आगे बढ़ रहा है

मुख्यमंत्री ने कहा कि सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र में विकास के कई महत्वपूर्ण कार्य किए गए हैं और जनता के आशीर्वाद से आगे भी करते रहेंगे। मोदी जी के नेतृत्व में राज्य को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं। एक ओर हम समान नागरिक संहिता लागू कर रहे हैं और दूसरी ओर कांग्रेस घोषणापत्र में मुस्लिम पर्सनल लॉ के नियमों को लागू और बरकरार रखने की बात करती है। कांग्रेस के घोषणा पत्र में मुस्लिम लीग की झलक दिखाई देती है।

Congress को अपने परिवार की चिंता

मुख्यमंत्री ने कहा कांग्रेस को जनता के परिवार की चिंता नहीं है। उन्हें अपने नेताओं के बेटे-बेटी और परिवार की चिंता है। कांग्रेस को जनकल्याण के लिए नहीं परिवार के कल्याण के लिए सत्ता हासिल करनी है। चुनाव आते ही कांग्रेस के लोग मंदिर के चक्कर लगाने लगते हैं या फिर जनेऊ धारण कर लेता हैं। पर जनता कांग्रेस के ढोंग को जानती है। कांग्रेस सनातन धर्म को गाली देती है, इनके गठबंधन के साथी सनातन को अपमानित करने का काम करते हैं।

Latest news

Related news