Thursday, July 2, 2026
Home उत्तराखंड Rishikesh के चीला बैराज में डूबे युवक का शव बरामद

Rishikesh के चीला बैराज में डूबे युवक का शव बरामद

0
286
Rishikesh
Rishikesh

ऋषिकेश। Rishikesh  ऋषिकेश के चीला बैराज में डूबे युवक का शव SDRF ने बरामद कर लिया है। दरअसल 16 अप्रैल को SDRF को सूचना सूचना मिली थी कि चीला शक्ति नहर के पास एक छोटा हाथी(टेंपो) और बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार एक युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गया जबकि दूसरा युवक शक्ति नहर में गिरकर लापता हो गया था। जिसके बाद से SDRF टीम लगातार युवक की तलाश कर रही थी।

Rishikesh में घूमने के लिए आया था

जानकारी के मुताबिक युवक ऋषभ कश्यप अपने दोस्त गिरीश शर्मा के साथ आगरा से ऋषिकेश घूमने आया था और हरिद्वार की ओर जाते समय पशुपति बैराज से 500 मीटर आगे एक विक्रम चालक से उनका एक्सीडेंट हो गया जिसमें बाइक पर पीछे बैठा ऋषभ गंगा नहर में गिर गया और पानी में बह गया।

युवक की शिनाख्त कर ली गई है

काफी तलाश के बाद शनिवार 20 अप्रैल को SDRF टीम ने सर्चिंग के दौरान चीला नहर से हरिद्वार की ओर शव को ढूंढ निकाला और राफ्ट की मदद से नहर से बरामद कर लिया गया। शव को आगे हरिद्वार क्षेत्र में बाहर निकालकर लक्ष्मणझूला पुलिस को शौंप दिया। बताया जा रहा है कि परिजनों ने भी युवक की शिनाख्त कर ली गई है।