Wednesday, March 4, 2026

Nana Patekar Reaction:लड़के ने कहा ‘ऐ बुढऊ टोपी बेचनी है क्या?’ नाना पाटेकर ने जड़ दिया थप्पड़

Nana Patekar Reaction: नाना पाटेकर इन दिनों वाराणसी में अपनी आने वाली फिल्म जर्नी की शूटिंग कर रहे हैं. इस फिल्म की शूटिंग के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. ‘जर्नी’ की शूटिंग के दौरान एक फैन सेल्फी लेने‌ की कोशिश कर रहा था. जिसे नाना पाटेकर ने थप्पड़ मार दिया. थप्पड़ मारने वाले वीडियो पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं.

Nana Patekar Reaction ने दी सफ़ाई

इस घटना पर ट्रोल होने के बाद नाना पाटेकर ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए सफाई दी है.उन्होंने कहा कि पूरी घटना उनकी फिल्म जर्नी के एक सीन का हिस्सा था .जहां एक शख्स ने नाना ने ये डायलॉग बोलना था ‘ऐ बुढऊ टोपी बेचनी है क्या?’ और फिर हेट पहने हुए नाना उसे मारकर‌ भगाते हैं.नाना ने कहा जब ये घटना हुई उस दौरान इसी सीन की रिहर्सल चल रही थी और तभी एक अनजान शख्स उसके पास आता है .जिसे नाना ने शूटिंग का बंदा समझकर मार दिया और वहां से भगा दिया, मगर तभी किसी ने इस घटना का वीडियो बनाकर उसे वायरल कर दिया.

नाना ने सफाई में कहा कि जैसे ही मुझे पता चला वो कोई और था तो उ‌न्हें अपनी गलती का एहसास हुआ. वो और शूटिंग का क्रू उस शख्स को ढू‌ंढने लगे मगर तब तक वो‌ लड़का वहां से जा चुका था. मै कभी इस तरह से हरकत नहीं करता हूँ.किसी पर हाथ नहीं उठाता और लोगों से बहुत प्यार करता हूं.नाना पाटेकर ने कहा कि अनजाने में हुई उनसे गलती के लिए वो माफी मांगते हैं. अगर वो शख्स उन्हें मिल जाए, तो वो उसके सामने भी माफ़ी मांगने के लिए तैयार हैं.

Latest news

Related news