Padma Award Uttar Pradesh : गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर गृह मंत्रालय ने 2025 के लिए पद्म पुरस्कारों की घोषणा की है.सरकार ने इस साल कुल मिलकर 139 लोगों पद्म सम्मान देने का फैसला किया है, इनमें उत्तर प्रदेश से 2 महान विभूतियों को पद्म भूषण और 8 विभूतियों को पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा. इन 9 लोगों में दो महिलाएं भी शामिल हैं.
Padma Award Uttar Pradesh : 2 विभूतियों को मिलेगा पद्म भूषण सम्मान
रामबहादुर राय – राम बहादुर राय एक जाने-माने पत्रकार, लेखक और विचारक हैं. वर्तमान समय में अपनी पत्रकारिता के साथ साथ राम बाहदुर राय इंदिरा गांधी नेशनल सेंटर फॉर आर्ट्स (IGNCA) के अध्यक्ष हैं. राम बहादुर राय की पहचान एक ऐसे वरिष्ठ पत्रकार और लेखक के रूप में स्थापित है, जिन्होंने भारतीय संस्कृति , समाज, और भारत की राजनीति पर गहरा शोध किया है. सामान्य परिवार से आने वाले इस वरिष्ठ लेखक औऱ पत्रकार ने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी खास पहचान बनाई है .
साध्वी ऋतंभरा – साध्वी ऋतंभरा राम मंदर आंदोलन से जुड़ी एक ख्याति प्राप्त हिंदू संत, आध्यात्मिक वक्ता और समाजसेवी हैं. अपने प्रवचनों और हिंदुत्ववादी विचारधारा के लिए प्रसिद्ध हैं. साध्वी ऋतंभरा का जन्म उत्तर की रहने वाली है,इन का जन्म मथुरा जिले में हुआ है. साध्वी रितंभरा “वात्सल्य ग्राम” नाम की एक सामाजिक संस्था भी चलाती हैं.
उत्तर प्रदेश से इन विभूतियों को पद्मश्री मिलेगा पद्मश्री
आशुतोष शर्मा- आशुतोष शर्मा को विज्ञान एवं इंजीनियरिंग के क्षेत्र में मिलेगा पद्म सम्मान. आशुतोष शर्मा एक रासायनिक इंजीनियर और प्रोफ़ेसर हैं. ये नैनोसाइंस और नैनोटेक्नोलॉजी के क्षेत्र में अपने काम के लिए जाने जाते हैं.
गणेश्वर शास्त्री द्रविड़ – गणेश्वर शास्त्री द्रविड़ एक जाने माने ज्योतिषाचार्य हैं. उन्हें अपनी ज्योतिष विद्या मे महारत के लिए जगद्गुरु रामानंदाचार्य पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया हैं. दक्षिण भारत के रहने वाले गणेश्वर शास्त्री का परिवार लंबे समय से काशी में रह रहा है.वर्तमान में वह काशी के रामघाट इलाके में गंगा किनारे रहते हैं. गणेश्वर शास्त्री ग्रह, नक्षत्र, चौघड़ियों के सबसे बड़े जानकारों में से एक हैं. गणेश्वर शास्त्री को बड़े-बड़े मुहूर्तों के धर्मसंकट से निकालने में महारथ हासिल है. गणेश्वर शास्त्री एक ज्योतिष विद्यालय भी चलाते हैं, जिसमें छात्रों को आचार्य बनने और कर्मकांड की पढ़ाई करवाते हैं.
हृदय नारायण दीक्षित – उत्तरप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष रह चुके हृदयनारायण दीक्षित साहित्यकार, पत्रकार और एक कुशल राजनीतिज्ञ हैं. प्रदेश सरकार में संसदीय कार्यमंत्री और पंचायती राज मंत्री रह चुके दीक्षित उन्नाव में भाजपा के जिला अध्यक्ष से पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य, मुख्य प्रवक्ता और अन्य कई मोर्चों व प्रकोष्ठों में भी अलग-अलग पदों की जिम्मेदारी निभा चुके हैं.
नारायण (भुलई भाई) (मरणोपरांत)– नाराय़ण उर्फ भुलई भाई भारतीय जनता पार्टी के सबसे पुराने कार्यकर्ता रहे था.इन्हें मरणोपरांत पद्मश्री सम्मान दिया गया है.
सत्यपाल सिंह – सत्यपाल सिंह पैरा एथलेटिक्स कोच के रुप में जाने जाते हैं . सत्यपाल सिंह खेलरत्न पुरस्कार पाने वाले पैरालम्पिक स्वर्ण पदक विजेता ऊंची कूद के पैरा खिलाड़ी प्रवीण कुमार के कोच भी हैं.
श्याम बिहारी अग्रवाल– श्याम बिहारी अग्रवाल को कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए पद्मश्री से सम्मानित करन का ऐलान किया गया है.
सोनिया नित्यानंद– सोनिया नित्यानंद को वर्तमान में केजीएमयू की कुलपति हैं और इससे पहले वह एसजीपीजीआई के मेडिकल साइंस विभाग की विभागाध्यक्ष भी रह चुकी हैं.
सैयद ऐनुल हसन – भजनों कीबेगम के नाम से राजस्थान के मशहूर कलाकार सैयद ऐनुल हसन को सरकार ने पद्मश्री से सम्मानित करने का फैसला किया है. एनुल हसन को 2017 में भारत के राष्ट्रपति प्रमाण पत्र से भी सम्मानित किया जा चुका है.
पद्म पुरस्कारों के एलान के बाद सीएम ने सभी को दी बधाई
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के महान विभूतियों को पद्म पुरस्कारों को सम्मानित किये जान पर बधाई दी है. उन्होने सोशल मीडिया एक्स पर लिख है
बहुप्रतिष्ठित पद्म पुरस्कार-2025 के अंतर्गत ‘पद्म भूषण’ सम्मान हेतु घोषित हुईं उत्तर प्रदेश की विभूतियों श्री राम बहादुर राय जी एवं साध्वी ऋतम्भरा जी तथा ‘पद्म श्री’ सम्मान हेतु घोषित विभूतियों श्री आशुतोष शर्मा जी, श्री गणेश्वर शास्त्री द्रविड़ जी, श्री हृदय नारायण दीक्षित जी,…
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) January 25, 2025





