Noida International Airport लखनऊ : नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) से वाणिज्यिक उड़ानों का संचालन शुरू होने के साथ ही उत्तर प्रदेश ने विकास की दिशा में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर ली है. इंडिगो एयरलाइंस ने यहां से अपनी हवाई सेवाओं का शुभारंभ किया. लखनऊ से पहुंची उद्घाटन उड़ान के स्वागत के बाद बेंगलुरु के लिए पहली प्रस्थान उड़ान रवाना हुई.
यह सिर्फ एक नए हवाई अड्डे की शुरुआत नहीं है, बल्कि उत्तर प्रदेश को वैश्विक अर्थव्यवस्था से जोड़ने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में आधारभूत ढांचे के विकास को नई गति मिली है, जिसका यह एयरपोर्ट एक महत्वपूर्ण उदाहरण है.
#WATCH | Lucknow, UP: Chief Minister Yogi Adityanath addresses the farmers who contributed land for the Noida International Airport at Jewar.
He says, “It is a historic day for Jewar, for the Gautam Buddha Nagar district, for Western Uttar Pradesh, and for the aviation sector… pic.twitter.com/x1DpfVjh8O
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) June 15, 2026
Noida International Airport : पश्चिमी उत्तर प्रदेश को मिलेगा बड़ा लाभ
जेवर स्थित यह विश्वस्तरीय हवाई अड्डा राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर), पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तर भारत के लाखों यात्रियों को आधुनिक और सुविधाजनक हवाई संपर्क उपलब्ध कराएगा. इसके संचालन से पर्यटन, व्यापार और निवेश को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे.
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण को प्रतिवर्ष 1.2 करोड़ यात्रियों की क्षमता के साथ विकसित किया गया है. भविष्य में इसकी क्षमता बढ़ाकर 7 करोड़ से अधिक यात्रियों तक पहुंचाने की योजना बनाई गई है.
यात्रियों को मिलेंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं
एयरपोर्ट को अत्याधुनिक तकनीक और यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विकसित किया गया है. यहां डिजिटल ट्रैवल सिस्टम, सेल्फ चेक-इन, सेल्फ बैग ड्रॉप और आधुनिक सुरक्षा व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे यात्रा पहले से अधिक आसान और तेज होगी.
टर्मिनल का डिज़ाइन आधुनिक तकनीक और भारतीय सांस्कृतिक विरासत का अनूठा संगम प्रस्तुत करता है. वाराणसी के घाटों से प्रेरित वास्तुकला, जालीदार डिज़ाइन, स्थानीय कला और प्राकृतिक प्रकाश का उपयोग यात्रियों को विशेष अनुभव प्रदान करेगा.
A defining milestone in the journey of Noida International Airport.
Today, in the presence of Hon’ble Minister of Civil Aviation Shri @RamMNK, H.E. Ms. Maya Tissafi @SwissAmbIND, Hon’ble Minister of State and Prabhari Mantri Shri @BrijeshSinghBJP ji, and Hon’ble MLA Shri… pic.twitter.com/tZkPgN5DfJ
— Noida International Airport (@NIAirport) June 15, 2026
कनेक्टिविटी और परिवहन की बेहतर व्यवस्था
यात्रियों की सुविधा के लिए एयरपोर्ट टैक्सी, ऐप आधारित कैब सेवाएं और दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के विभिन्न शहरों को जोड़ने वाली बस सेवाएं उपलब्ध कराई गई हैं. आने वाले समय में अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की शुरुआत के साथ यह एयरपोर्ट वैश्विक संपर्क का प्रमुख केंद्र बनने की दिशा में आगे बढ़ेगा.
प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई रफ्तार
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को योगी सरकार की विकासोन्मुखी नीतियों का महत्वपूर्ण परिणाम माना जा रहा है. प्रदेश में विकसित हो रहे एक्सप्रेस-वे, औद्योगिक कॉरिडोर और डिफेंस कॉरिडोर के साथ यह परियोजना उत्तर प्रदेश को नई आर्थिक ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएगी.
एयर इंडिया सैट्स द्वारा विकसित आधुनिक कार्गो सुविधाएं शुरुआती चरण में प्रतिवर्ष 2 लाख मीट्रिक टन माल ढुलाई की क्षमता रखती हैं. भविष्य में इसे बढ़ाकर 15 लाख मीट्रिक टन तक पहुंचाने की योजना है. इससे ई-कॉमर्स, कृषि उत्पादों के निर्यात और औद्योगिक आपूर्ति श्रृंखला को नई मजबूती मिलेगी.
केंद्रीय मंत्री ने बताया ऐतिहासिक उपलब्धि
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू किंजरापु ने कहा कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का संचालन शुरू होना भारत के नागरिक उड्डयन क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है. उन्होंने कहा कि यह हवाई संपर्क को नई मजबूती देने के साथ व्यापार, पर्यटन, निवेश और रोजगार के अवसरों में उल्लेखनीय वृद्धि करेगा.
उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट पर यात्रियों के लिए अत्याधुनिक डिजिटल सेवाएं और विश्वस्तरीय सुविधाएं विकसित की गई हैं. साथ ही योगी सरकार उत्तर प्रदेश को “उत्तम प्रदेश” बनाने के संकल्प के साथ लगातार कार्य कर रही है.
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का संचालन शुरू होने से उत्तर प्रदेश के विकास को नई उड़ान मिली है. यह परियोजना न केवल प्रदेश की कनेक्टिविटी को मजबूत करेगी, बल्कि निवेश, उद्योग और रोजगार के नए अवसरों का भी मार्ग प्रशस्त करेगी.

