Wednesday, March 11, 2026

बाबा आंबेडकर को उनकी पुण्यतिथि पर CM योगी ने किया याद, आंबेडकर की महानता को हमेशा याद रखा जाएगा-CM योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारतरत्न बाबा भीमराव आंबेडकर महासभा परिसर में उनकी 66 वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा में उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया. इस दौरान भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए बाबा आंबेडकर के अस्थि कलश पर पुष्पांजलि भी अर्पित की गई.

CM योगी ने ट्वीट में भारत के संविधान रचेता कहे जाने वाले बाबा साहेब आंबेडकर को सच्चे अर्थों में ‘भारत रत्न’ बताया.

पुष्पांजलि के बाद बाबा साहेब को याद करते हुए कई बातों से सभा को सुशोभित किया . इस दौरान उन्होंने कहा दुनिया में स्वतंत्रता, समानता, न्याय व बन्धुता की जब भी बात होगी, तब हर बार बाबा साहब भीमराव आंबेडकर का नाम बड़े गर्व से लिया जाता है. इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी ने कहा डॉ0 आंबेडकर के व्यक्तित्व से आज सभी लोग प्रेरणा प्राप्त कर रहे हैं, उन्होंने अपने जीवन को दबे, कुचले व वंचित तबके के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया.

इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी के बारे में बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने देश-विदेश में बाबा आंबेडकर से जुड़े पांच स्थलों को ‘पंच-तीर्थ’ के रूप में स्थापित किया. ये तमाम बातें इस ओर इशारा करती है कि किस तरह बाबा आंबेडकर के सिद्धांतों को केंद्र सरकार पूरी दुनिया में फैलाने का काम कर रही है .

Latest news

Related news