प्रतापगढ़ । प्रतापगढ़ में सपा मुखिया अखिलेश यादव Akhilesh Yadav की बड़ी जनसभा हो रही है। अखिलेश ने सपा प्रत्याशी एसपी सिंह के पक्ष में जनता से वोट करने की अपील की। जीआईसी ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करते हुए अखिलेश Akhilesh Yadav ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। अखिलेश यादव ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जबसे समाजवादी और कांग्रेस एक हुए हैं तब से डबल इंजन टकरा रहे हैं। ये जीरो होने जा रहे हैं। भाजपा का यूपी की 80 की 80 सीटों पर सफाया हो रहा है। ये दिल्ली वाले कहते हैं शहजादे-शहजादे, ये शहजादे शह भी देंगे और मात भी देंगे। इन्होंने आय दोगुनी करने का वादा किया था, लेकिन किसी की भी आय दोगुनी नहीं हुई। महंगाई बढ़ती जा रही है।
Akhilesh Yadav – भाजपा ने जनता को धोखा दिया
सपा प्रमुख ने कहा कि भाजपा की सरकार में लगातार महंगाई बढ़ती जा रही है। भाजपा ने जनता को धोखा दिया है, जबरदस्ती कोरोना की वैक्सीन लगाई गई। अब इस वैक्सीन से जान को खतरा पैदा हो गया। वैक्सीन वाले बोल रहे है कि हम इसे वापस ले लेंगे, अब जब वैक्सीन शरीर में चली गई तो उसे वापस कैसे ले सकते हैं। इन्होंने वैक्सीन कंपनियों से चंदा वसूला। इन्होंने इलेक्ट्रोल बॉन्ड ने इनकी भ्रष्टचार की पोल खोल दी।
उन्होंने आगे कहा कि चुनाव से पहले ये राशन की चर्चा करते थे, आज राशन के नाम पर ये लोग ठगने का काम कर रहे हैं। इंडी गठबंधन की अगर सरकार बनेगी तो आपका राशन बढ़ाया जाएगा और उसकी मात्रा भी बढ़ाई जाएगी। जिससे लोगों को भरपेट भोजन मिल सके। लखनऊ और दिल्ली वाले हम लोगों को गुमराह कर रहे हैं। केंद्र और राज्य सरकार ने मिलकर स्वास्थ्य व्यवस्था ध्वस्त कर दी।