Sunday, March 1, 2026

Kashi Vishvanath मंदिर पर शिवरात्री पर जुटैंगे 10 लाख श्रद्धालु ,झांकी दर्शन ही होगा संभव,स्पर्श दर्शन पर रहेगी रोक

वाराणसी : देश भर में बाबा भोलेनाथ के भक्त महाशिवरात्री की तैयारियां पूरे जोर शोर से कर रहे हैं. खास कर शिवमंदिरों में हर साल की तरह इस साल भी इस मौके पर भक्तों का सैलाब उमड़ने वाला है. बाबा भोले की नगरी काशी विश्वनाथ Kashi Vishvanath में अनुमान  है कि इस साल पिछले साल के मुकाबले करीब 2 लाख ज्यादा  यानी 10 लाख श्रद्धालु दर्शन के लिए पधारेंगे, लेकिन इस साल  काशी के बाबा के मंदिर में भक्तों को साक्षात स्पर्श दर्शन संभव नहीं होगा,बल्कि उन्हें झांकी दर्शन से ही संतोष करना होगा.

Kashi Vishvanath कोरिडोर में सभी 5 द्वारों से होगी एंट्री

भक्तों की भीड़ को देखते हुए काशी विश्वनाथ मंदिर प्रबंधन ने विशेष तैयारियां की है. भक्तो को मंदिर के सभी पांच द्वारों से प्रवेश दिया जायेगा लेकिन बाबा के स्पर्श दर्शन पर रोक रहेगी. लोग  41 घंटे तक बाबा के दर्शन कर सकेंगे, वहीं मंदिर प्रशासन ने यहां आये श्रद्धालुओं की आस्था का ख्याल करते हुए लगातार 36 घंटे तक मंदिर से निर्बाध दर्शन के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया है. सोशल मीडिया यूट्यूब , फेसबुक आदि के जरिये मंदिर के दर्शन जारी रहैंगें.

काशी विश्वनाथ में शिवरात्री के लिए विशेष तैयारी

महाशिवरात्री में आने वाले भक्तो की संख्या को देखते हुए इस बार काशी विश्वनाथ मंदिर प्रशासन ने खास तैयारियां की है. मंदिर के मुख्य कार्यपालक विश्व भूषण मिश्रा के मुताबिक इस साल शिवरात्री के मौके को यादगार बनाने के लिए  मंदिर प्रशासन ने तीन दिन के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया है.  इसके साथ ही विश्वनाथ धाम के 16 ज्योतिर्लिंगों के रुद्राभिषेक के लिए एक सप्ताह पहले से रुद्राभिषेक का कार्यक्रम चल रहा है. मंदिर प्रशासन महाशिवरात्री के बाद रुद्राभिषेक कार्यक्रम की तस्वीरें जारी करेगा.

8 मार्च को मंगला आरती से भोग आरती तक का सीधा प्रसारण

इस बार बाबा विश्वनाथ मंदिर प्रशासन की तरफ से महाशिवरात्री के मौके पर होने वाली मंगला आरती से लेकर अगले दिन 9 मार्च को होने वाली भोग आरती तक  पूरे 36 घंटे तक होने वाली पूजा का फेसबुक और यूट्यूबके  जरिये लाइव स्ट्रीमिंग होगा, ताकि जो भक्त दूर दूर से चल कर बाबा के दर्शन के लिए यहां पहुंचेंगे वो निराश ना हों और उन्हें निर्बाध रुप से बाबा के दर्शन होते रहे हैं.

 पिछली बार शिवभक्तों पर हुई थी फूलों की बारिश

शिवरात्री  के मौके पर पिछले साल सीएम योगी आदित्यनाथ के आदेश के बाद भक्तों का जमकर स्वागत सत्कार किया गया था . खासतौर से शिवभक्तों के लिए जल, फल, शर्बत आदि की व्यवस्था की गई थी. भक्तों पर आसमान से हेलिक़ॉप्टर द्वारा फूल बरसाये गये थे.

इस साल भी  प्रशासन ने भक्तो के आने वाले सैलाब को देखते हुए खास तैयारियां की है. पूरे इलाके में बैैरिकैडिग कर दी गई है. पुलिसकर्मियों को खास तौर से भक्तों के साथ कैसे व्यवहार करें, इसकी ट्रेनिंग दी गई है. पेयजल की व्यवस्था की गई है. बताया  रहा है कि पिछले साल 36 घंटे के अंदर 8 लाख श्रद्धालुओं ने बाबा काशी विश्वनाथ के दर्शन किये थे. इस साल ये संख्या 10 लाख तक जा सकती है.

Latest news

Related news