भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की 91वीं सालाना बैठक में महिला इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) को हरी झंडी मिल गई है. इसके बाद अब पुरुषों के साथ साथ महिला टीम भी 2023 में IPL टूर्नामेंट खेलेगी.
BCCI 2023 में महिलाओं के लिए भी IPL टूर्नामेंट आयोजित करेगा.वुमन इंडियन प्रीमियर लीग (WIPL) 26 फरवरी 2023 को ICC महिला T20 विश्व कप के खत्म होने के तुरंत बाद शुरु होगा.पहली बार ये टूर्नामेंट पांच टीमों के साथ शुरु होगा.
ESPN Crickinfo के अनुसार BCCI के तय प्रोग्राम के मुताबिक टूर्नामेंट में 22 मैच खेले जायेंगे. प्रत्येक टीम में 18 खिलाड़ी होंगे. इनमें अधिकतम छह विदेशी खिलाड़ी हो सकते हैं. किसी भी टीम में एक बार में पांच से अधिक विदेशी खिलाड़ी प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं हो सकेंगे. अभी तक ये योजना प्रस्तावित है लेकिन BCCI ने WIPL के शेड्यूल को अंतिम रुप नहीं दिया है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक BCCI महिला IPL को पुरुषों के IPL से पहले ही खत्म कर लेगा.
पुरुषों का आईपीएल मार्च में शुरू हो सकता है.
भारत में धीरे धीरे महिला क्रिकेट टीम की लोकप्रियता बढ़ रही है. खास कर तब से जब भारत की महिला टीम 2017 में एक दिवसीय विश्वकप के फाइनल में पहुंची और दुर्भाग्यवश इंग्लैंड से हार गई. 2014-2022 के बीच आठ साल की अवधि के दौरान महिला क्रिकेट में घरेलू मोर्चे पर भारी वृद्धि हुई है.
महिला IPL टीम द हंड्रेड, कैरेबियन प्रीमियर लीग और बुमन्स बिग बैश में एक टीम के तौर पर हिस्सा लेगी,जिससे महिला क्रिकेट टीम को विश्व स्तर पर एक नई पहचान मिल सकेगी.

