Tuesday, June 30, 2026
Home Uncategorized कर्नाटक चुनाव में पीएम मोदी से लेकर योगी तक करेंगे एक दर्जन...

कर्नाटक चुनाव में पीएम मोदी से लेकर योगी तक करेंगे एक दर्जन से ज्यादा रैलियां, योगी 26, 30 अप्रैल और 6 मई को करेंगे रैली

0
356
bjp karnataka election
bjp karnataka election 2023

दिल्ली : कर्नाटक विधानसभा चुनाव (Karnataka Election 2023) में अब 20 दिन से भी कम का समय बचा है. आमतौर पर बीजेपी चुनाव से पहले प्रचार अभियान में रैलियों और सभाओं की झड़ी लगा देती है. इस बार कर्नाटक में टिकटों की खींचतान और अंदरुनी कलह के बाद अब बीजेपी ने स्टार प्रचारकों के रैलियों का प्लान बनाया है. सूत्रों के हवाले से जानकारी है कि बीजेपी के 40 स्टार प्रचारकों में से पीएम मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह और यूपी सीएम और फायर ब्रांड नेता योगी आदित्यनाथ की एक दर्जन से अधिक रैलियां होगी.इसके अलावा कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों और केंद्रीय मंत्री भी चुनाव प्रचार में उतरेंगे . स्टार प्रचारकों में असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा के अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और राजनाथ सिंह समेत कई और बड़े चेहरे प्रचार और रैलियां करते हुए नजर आएंगे.

कर्नाटक में 10 मई को होगा मतदान

कर्नाटक में 224 विधानसभा सीटों के लिए 10 मई को मतदान होगा और 13 मई को नतीजे सामने आ जाएंगे. कर्नाटक में प्रचार से पहले केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर का कहना है कि राज्य में वर्तमान भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने कई महत्वपूर्ण काम किए हैं. पीएम आवास योजना के तहत लोगों को घर दिया है, कोरोना काल में फ्री राशन बांटा गया है . बीजेपी सरकार ने राज्य में जॉब इन्वेस्टमेंट और पीएम आवास योजना के तहत घर आदि जनता को दिया है. केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर का दावा है कि आने वाली 13 मई को बीजेपी कर्नाटक विधानसभा चुनाव में 150 से ज्यादा सीटें जीत कर आयेगी और राज्य में दोबारा बीजेपी की ही सरकार बनेगी.

कर्नाटक में टिकटों को लेकर मचा बवाल

rajeev chandra shekhar, bjp
Rajeev Chandra Sekhar  BJP

केंद्रीय मंत्री चंद्रशेखर का कहना है कि बीजेपी कर्नाटक के भविष्य के लिए काम कर रही है. इसलिए हमने इस चुनाव के लिए 74 नए चेहरों को विधायक उम्मीदवार को उम्मीदवार के तौर पर चुना गया है. इसके लिए कुछ पुराने नेताओं से नए के लिए रास्ता बनाने को कहा गया.

बीजेपी छोड़ कांग्रेस में शामिल होने वाले जगदीश शेट्टार पर कटाक्ष

केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने जगदीश शेट्टार का नाम लिये बिना कहा कि जिन लोगों को नये लोगों के लिए जगह बनाने के लि एकहा गया , दुर्भाग्य से उनमें से एक या दो ने अपनी आत्मा को बेचने का फैसला किया है और कांग्रेस में शामिल हो गए हैं लेकिन यह उनकी सबसे बड़ी गलती होगी, जो उन्होंने की है.कर्नाटक की जनता भ्रष्टाचार मुक्त सरकार चाहती है और एक ऐसी सरकार चाहती है जो कि राज्य का विकास करें और इसीलिए उन्हें डबल इंजन सरकार पर भरोसा है.

कांग्रेस मतलब करप्शन – जेपी नड्डा, राष्ट्रीय अध्यक्ष , बीजेपी

चुनाव में कांग्रेस 135 के पार के सवाल पर बाजेपी नेता राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी पहले झूठ बोलते हैं उसके बाद सुप्रीम कोर्ट में माफी भी नहीं मानते हैं. झूठ बोलना, भ्रष्टाचार करना यह सब कांग्रेस पार्टी करती है. पिछले 60 साल कांग्रेस ने सिर्फ भ्रष्टाचार ही किया है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी , सिद्धारमैया और डी के शिव कुमार भ्रष्टाचार  मुक्त की बात करते हैं जो कि सबसे बड़ा मज़ाक है. आगे बात करते हुए राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि जेडीएस पार्टी का बीजेपी से कोई संबंध नहीं है और जेडीएस पार्टी कांग्रेस की बी टीम है . बिना जेडीएस के समर्थन के कांग्रेस कभी भी कर्नाटक में सरकार नहीं बना सकती है. इनका काम सिर्फ कर्नाटक को एटीएम मशीन समझना है.