Wednesday, March 4, 2026

IPTV: रेलटेल अपने ग्राहकों के लिए लांच करने जा रही है IPTV की सर्विस, क्या है ये IPTV और इससे क्या होगा फायदा जानिये इस रिपोर्ट में ..

तेज़ी से विकसित होते समाज और बदलती तकनीक में आज इंटरनेट कितना जरुरी है . ये बात किसी से छिपी नहीं है. अभी तक भारत में कई स्वदेशी और विदेश कंपनियों में अपने इंटरनेट सेवा भारत में दी जिसमे एयरटेल, जिओ , आईडिया , वोडाफोन आदि . अब इस क्षेत्र में भारत की एक और सबसे बड़ी कंपनी इंटरनेट प्रोवाइडर के साथ साथ बेहतर टेलीविजन अनुभव देने के लिए अपना नाम दर्ज करने जा रही है. जी हां मिनी रत्न कंपनी रेलटेल (RailTel) ने रेलवायर ग्राहकों के लिए इंटरनेट प्रोटोकॉल टेलीविजन (IPTV) सर्विस शुरू करने की घोषणा की है. इस सुविधा की शुरुआत 26 जनवरी 2023 को की जाएगी. जानकारी के तहत रेलवे, रेलवायर ब्रांड नाम के तहत वाई-फाई प्रदान करता है, जो दुनिया के सबसे बड़े वाई-फाई नेटवर्क में से एक है.

जानिए क्या होता है IPTV?

इंटरनेट प्रोटोकॉल टेलीविज़न (IPTV), इंटरनेट प्रोटोकॉल नेटवर्क पर टेलीविज़न पर दिखाई दिए जाने वाले कंटेंट को IP के जरिये प्रस्तुत करता है. यह सुविधा सैटेलाइट या केबल टेलीविजन फॉर्मेट से अलग होती है. इसके प्रसारण के लिए ट्रांसमिशन कंट्रोल प्रोटोकॉल/इंटरनेट प्रोटोकॉल (TCP/IP) का इस्तेमाल किया जाता है.जिससे टेलीविज़न देखने और उसकी कंटेंट क्वालीटि कई गुना बढ़ जाती है.

रेलटेल-IPTV की सुविधा को रेलवायर ग्राहकों तक पहुंचाने के लिए ULKA मिनी” मोबाइल ऐप और “ULKA LITE” स्मार्ट टीवी ऐप लांच किया है. रेलटेल ने बताया कि इन दोनों ऐप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता. जिसकी मदद से रेलटेल ब्रॉडबैंड के ग्राहक इस सुविधा का इस्तेमाल कर सकते है.

मिली जानकारी के मुताबिक कंपनी ने ये भी दावा किया है कि उनके प्रोडक्ट में 4K टेक्नोलॉजी का उपयोग किया जा रहा है. जिसके जरिये बाजार में उपलब्ध सबसे बड़ी वीडियो क्वालिटी ग्राहकों को पेश की जाएगी.

इन राज्यों में सबसे पहले शुरू होगी IPTV सर्विस

रेलटेल की यह सुविधा 26 जनवरी, 2023 से देश के पूर्वी और उत्तर-पूर्वी इलाकों में शुरू की जा रही है. जिसमें वेस्ट बंगाल, झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ़, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मिजोरम, असम, मेघालय, त्रिपुरा और मणिपुर जैसे राज्य शामिल हैं.

क्या है मकसद

रेलटेल कंपनी के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर संजय कुमार का कहना है कि रेलटेल रूरल सेक्टर सहित देश की 70% से ज्यादा आबादी तक पहुंचा है. जिसका आगे भी बढ़ाया जाएगा. रेलटेल का ख़ास फोकस भारत के ग्रामीण क्षेत्रों में ब्रॉडबैंड केबल सेवाओं का भी विस्तार करना है.

Latest news

Related news