सतीश कौशिक की मौत की वजह हार्ट अटैक या कुछ और … पुलिस को फार्म हाउस से मिला कुछ संदिग्ध सामान !

मशहूर दिवंगत फिल्म अभिनेता और निर्देशक सतीश कौशिक की अचानक हुई मौत ने सबको सख्ते में डाल दिया है . होली की रात जैसे ही सतीश कौशिक की मौत की खबर आई वैसे ही मानों बॉलवुड में सन्नाटा छा गया . ऐसे में पहले जिस तरह की खबर आई उसमे कहा जा रहा था कि सतीश कौशिक की मौत हार्ट अटैक की वजह से हुई लेकिन पोस्ट मोर्टेम रिपोर्ट सामने आने के बाद ऐसा लगा रहा है दाल में जरूर कुछ काला है . दिल्ली पुलिस का कहना है कि सतीश कौशिक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगेकी जांच होगी .

15 दिन में आएगी रिपोर्ट

सूत्रों के मुताबिक डॉक्टर्स ने अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं बताया. फिलहाल जांच के लिए खून और हार्ट को रखा गया है. एक हफ्ते से लेकर 15 दिन में पुलिस को ये रिपोर्ट मिल जायेगी. वहीँ दूसरी तरफ जांच एजेंसी का कहना है कि जहां से सतीश कौशिक को आखरी वक्त हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था उसी मौकायेवरदात से कुछ संदिग्ध दवाइयां भी बरामद हुई है. जिनमे वो नियमित दवाइयां भी है जैसे डाइजीन और शुगर की इसके अलावा भी कुछ दवाइयां है जिनकी जांच की जा रही है. दिल्ली पुलिस की टीम उस फॉर्म हाउस पर भी गई जहां पार्टी हुई थी. पुलिस गेस्ट लिस्ट की जानकारी भी ली है. हो सकता है सब से पूछताछ भी हो .

इस मामले में पुलिस तेह तक जांच कर रही है और सबूत जुटाने में लगी है . भी तक मिली जानकारी के मुताबिक सतीश कौशिक की मौत के मामले दिल्ली पुलिस 7 घंटे की सीसीटीवी फुटेज को खंगाली जा रही है.

पुलिस का दावा?

पुलिस के सूत्रों के मुताबिक सतीश कौशिक जिस फार्म हाउस पर मौजूद थे. वहां पार्टी में 20 से 25 लोग शामिल हुए थे. उन सभी को पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा. हलाँकि इस मामले में अभी तक पुलिस के हाथ एक्टर डायरेक्टर सतीश कौशिक की डिटेल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गयी है . जिसमें बताया गया है कि मौत की असल वजह कार्डियक अरेस्ट है . खबर है कि सतीश कौशिक हाइपरटेंशन और शुगर के मरीज़ थे. बाकि इसके अलावा अभी तक की जांच में किसी तरह की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत का कोई सुबूत नहीं मिला है. सूत्रों के मुताबिक चार डॉक्टरों के पैनल ने सतीश कौशिक का पोस्टमार्टम किया है. जिसे विश्वश्नीये बनाये रखने के लिए वीडियोग्राफी और फ़ोटोग्राफी भी करवाई गई.

Latest news

Related news