Tuesday, February 17, 2026

भोजपुरी फिल्म ‘संयोग’ का ट्रेलर हुआ आउट, निरहुआ और आम्रपाली दुबे मुख्य भूमिका में आएंगे नज़र

Bhojpuri Film: एक अनोखी पारिवारिक कहानी पर आधारित भोजपुरी फिल्म ‘संयोग’ का आज ट्रेलर आउट हो गया है. फिल्म का ट्रेलर यशी फिल्म्स और रापचिक ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ किया गया है. फिल्म की कहानी सात समुंद्र पर की धरती की है. इस फिल्म में विदेशी सरजमीं बैकग्राउंड में शानदार नज़र आ रही है. फिल्म के निर्माता अभय सिन्हा और निर्देशक अनंजय रघुराज हैं.

Bhojpuri Film
Bhojpuri Film

फिल्म में निरहुआ और आम्रपाली आएंगे नज़र

फिल्म के ट्रेलर का समय 4 मिनट 13 सेकंड का है. इस फिल्म में मुख्य भूमिका में निरहुआ और आम्रपाली दुबे नज़र आ रहे हैं. एक बार फिर दोनों कलाकार दर्शकों का मनोरंजन और दिल जीतने के लिए तैयार हैं. फिल्म की कहानी शुरू होती है विदेशी धरती पर जहां दिनेश लाल यादव निरहुआ अपना मां के लिए आते हैं.

Bhojpuri Film

इसी बीच उनकी मुलाकात आम्रपाली दुबे से होती है, जो विदेश में रहने वाली लड़की हैं, लेकिन उनका ओरिजिन भी भोजपुरी है. फिर आगे क्या होता है ये जाने के लिए आपको फिल्म का इंतज़ार करना होगा. फिल्म की कहानी बेहद ही शानदार। जब भी ये फिल्म रिलीज़ हो आप इसे सिनेमाघरों में देखने जरूर जाएं. फिल्म में भरपूर मनोरंजन देखने को मिलने वाला है.

ये भी पढ़ें:Bhojpuri film दिलदार सांवरिया का हुआ भव्य मुहूर्त संपन्न, यश कुमार की 100वीं फिल्म है दिलदार सांवरिया

फिल्म में भरपूर मनोरंजन देखने को मिलेगा- निरहुआ

फिल्म को लेकर निरहुआ ने कहा कि मनोरंजन का हर पहलु हमारी फिल्म ‘संयोग’ में मिलेगा. फिल्म के गाने और संवाद आपके दिलो को छू लेंगे. यह फिल्म भोजपुरी फिल्म की ख्याति को आगे बढ़ाने वाली है.

फिल्म को लेकर हम सभी बहुत उत्साहित हैं. अभय सिन्हा के बैनर से फिल्म करना रोमांचकारी होता है. निर्माता के तौर पर भोजपुरी सिनेमा और ऑडियंस के लिए उनका विज़न क्लियर है. आप हमारी फिल्म को सिनेमाघरों में जरूर देखने के लिए जाएं. फिल्म में निरहुआ और आम्रपाली के साथ अनीता रावत, संजीव मिश्रा, संतोष पहलवान मुख्य भूमिका में नज़र आने वाले हैं.

Latest news

Related news