Sunday, February 22, 2026

Bhojpuri Film ‘हानिकारक मेहरारू’ का ट्रेलर आउट, ज्योति मौर्य प्रकरण की दिख रही है झलक, विक्रांत सिंह और रितु मुख्य भूमिका में आएंगे नज़र

Bhojpuri Film: भोजपुरी सुपरस्टार विक्रांत सिंह और अभिनेत्री रितु सिंह की अपकमिंग फिल्म ‘हानिकारक मेहरारू’ का ट्रेलर आज एंटरटेन रंगीला के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ किया गया है. फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ होते ही वायरल होने लगा है.

Bhojpuri Film 'हानिकारक मेहरारू'
Bhojpuri Film ‘हानिकारक मेहरारू’

ट्रेलर रिलीज़ होते ही वायरल होने लगा है

दर्शकों को ट्रेलर पसंद आ रहा है सुर इसे अपना प्यार व आशीर्वाद दे रहे हैं. ट्रेलर को देखने के बाद लोगो का कहना है कि इस फिल्म की कहानी यूपी की उस महिला अधिकारी ज्योति मौर्य की है जिसने अधिकारी बनने के बाद अपने पति को छोड़ दिया था. फिल्म में पति का किरदार विक्रांत सिंह निभा रहे हैं. फिल्म में विक्रांत सिंह ने ऐसे पति की भूमिका जो अफसर बनना चाहती है. लेकिन ससुराल वाले उसके पढ़ने या अफसर बनने के खिलाफ हैं.

फिल्म की कहानी पूरी तरह फिक्शन बेस्ड है- विक्रांत

फिल्म जेएसएस मोशन पिक्चर्स के बनेर तले बनी है. फिल्म को लेकर विक्रांत सिंह राजपूत ने कहा कि फिल्म की कहानी संवेदनशील मुद्दे पर बेस्ड है, लेकिन इसका किसी घटना से कोई संबंध नहीं है. फिल्म की कहानी पूरी तरह फिक्शन बेस्ड है, जिसमे शिक्षा समाज और एक लड़की के सपने को लेकर कहानी को बनाया है.

फिल्म में आपको मनोरंजन देखने को मिलगा और साथ ही समाज को भी एक संदेश मिलेगा. फिल्म में मैं पति की भूमिका निभा रहा हूं. फिल्म जल्द ही रिलीज़ होगी. फिल्म में मेरे साथ रितु सिंह मेरी पत्नी का किरदार निभा रही हैं. फिल्म के गीत संगीत बेहद स्ट्रांग हैं.

ये भी पढ़ें: Bhojpuri Film शोदा का नंदलाला का भव्य ट्रेलर आउट, काजल राघवानी और गौरव झा आएंगे नज़र

फिल्म के निर्माता विनय सिंह और अंशुमन सिंह और निर्देशक इश्तियाक शेख बंटी हैं. फिल्म में विक्रांत सिंह राजपूत, अमित शुक्ला, कंचन मिश्रा समेत अन्य लोग मुख्य भूमिका में हैं.

Latest news

Related news