Sunday, February 22, 2026

Sushant Singh Rajput के जन्मदिन पर बहन ने शेयर की भावुक पोस्ट

मनोरंजन डेस्क :  अपनी एक मुस्कान से हज़ारो लोगों का दिल जितने वाला सितारा जो कि आज हमारे बीच नहीं है लेकिन उनके फैंस के लिए आज का दिन बेहद ख़ास है क्योंकि आज उनके दिवगंत Sushant Singh Rajput का जन्मदिन है. सुशांत सिंह राजपूत आज भी सभी के दिलों में राज करते हैं. वह अपनी अच्छी फिल्में और अच्छे दिल के लिए लोगो के बीच आज भी ज़िंदा हैं. उन्होंने अपने करियर में बहुत उतार चढ़ाव देखने के बाद भी सफलता हासिल की थी.

Sushant Singh Rajput
Sushant Singh Rajput

दिवंगत एक्टर Sushant Singh Rajput की बहनें हमेशा उन्हें लेकर डेडिकेटेड रही हैं. 2020 में उनकी मृत्यु के बाद से, उनकी बहनें अक्सर उनके सपोर्ट में सामने आई हैं और अपने भाई की यादें शेयर की हैं. अमेरिका में रहने वाली उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने भी अपनी नई किताब ‘पेन: ए पोर्टल टू एनलाइटनमेंट’ में सुशांत के बारे में बहुत कुछ लिखा है. सुशांत की 38वीं बर्थ एनिवर्सरी पर, श्वेता ने अपने पोस्ट में जैसे अपना दिल निकालकर रख दिया हो.

ये भी पढ़ें: Pradeep Pandey Chintu की अपकमिंग भोजपुरी फिल्म “आंखें” के दूसरे शेड्यूल की शूटिंग शुरू

Sushant Singh Rajput की बहन ने शेयर की पोस्ट

आज, 21 जनवरी को Sushant Singh Rajput की बर्थ एनिवर्सरी पर, उनकी बहन ने अपने इंस्टा हैंडल पर अपने दिवंगत भाई का एक थ्रोबैक वीडियो पोस्ट किया और लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे मेरा सोना सा भाई. मैं तुम्हें हमेशा प्यार करती रहूंगी. आशा है कि तुम लाखों दिलों में रहते हो और उन्हें अच्छा करने और अच्छा बनने के लिए प्रेरित करते हो. आपकी विरासत उन लाखों लोगों के लिए है जिन्हें आपने उदार बनने के लिए प्रेरित किया है. हर कोई यह समझे कि ईश्वर की ओर ही आगे बढ़ने का एकमात्र रास्ता है और आपको गर्व महसूस हो. 3…2…1 हमारे स्टार को जन्मदिन मुबारक हो, आप हमेशा चमकते रहें और हमें रास्ता दिखाएं.

Latest news

Related news