House Prateeksha : बॉलीवुड के बिग बी कहलाने वाले अमिताभ बच्चन और उनकी पत्नी जया बच्चन अपने बच्चों अभिषेक और श्वेता नंदा से बहुत प्यार करते हैं. अरबों की संपत्ति के मालिक बिग बी ने हाल ही में अपनी बेटी श्वेता को एक खास गिफ्ट दिया.ये कोई छोटा-मोटा गिफ्ट नहीं बल्कि मुंबई के जुहू स्थित उनका बंगला ‘प्रतीक्षा’ है, जिसे अमिताभ और जया ने अपनी बेटी श्वेता नंदा को गिफ्ट कर दिया है.
House Prateeksha की क्या है खासियत
कुल कीमत लगभग 50.63 करोड़ रुपये है.विट्ठलनगर कोऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी का बंगला 674 वर्ग मीटर और 890.47 वर्ग मीटर के दो भूखंडों में फैला हुआ है. 8 नवंबर को दो अलग-अलग गिफ्ट डीड पर हस्ताक्षर किए गए.डीड के रजिस्ट्रेशन के लिए 50.65 लाख रुपये की स्टांप ड्यूटी का भी पेमेंट खुद अमिताभ बच्चन ने किया.ये बंगला अब उनकी बेटी के नाम हो गया.श्वेता बच्चन नंदा एक राइटर, पूर्व मॉडल और बिजनेस वुमन हैं, उन्होंने सबसे ज्यादा बिकने वाला नॉवल ‘पैराडाइज टावर्स’ लिखा है.
बंगले का नाम क्यों रखा प्रतीक्षा
अमिताभ बच्चन ने बताया कि लोग उनसे पूछते हैं कि उन्होंने अपने घर का नाम प्रतीक्षा क्यों रखा तो उन्हें इस से जुड़ा किस्सा बताया.बिग बी ने बताया की मैंने ये नाम नहीं चुना था, बल्कि मेरे पिता हरिवंश राय बच्चन ने चुना था.उन्होंने कहा कि एक बार मैंने भी अपने पिता से यही सवाल किया था.जिसके बाद उनके पिता ने उन्हें बताया कि उनकी एक कविता है, जिसकी एक लाइन कहती है- स्वागत सबके लिए है पर नहीं है किसी के लिए तो “प्रतीक्षा”
बच्चन परिवार ने प्रतीक्षा में ही की कैरियर की शुरुआत
बिग बी और उनका परिवार अपने करियर की शुरुआत में कई वर्षों तक प्रतीक्षा में रहे. उनके पास जुहू में दो और भी बंगले हैं. जिनका नाम ‘जलसा’ और ‘जनक’ हैं. बच्चन परिवार 1976 से ‘प्रतीक्षा’ में रह रहा था, यह मुंबई में उनकी कई संपत्तियों में से एक है. परिवार ने शहर के आलीशान सोसायटी में लक्जरी अपार्टमेंट और ऑफिसों में भी निवेश किया है.अपने बंगले की कई तस्वीरें बच्चन परिवार सोशल मीडिया पर डालते रहते है.जिसमें उनके घर की खूबसूरती के साथ इंटीरियर भी दिखाई देते है.इसके साथ ही उनके परिवार को बागवानी का कितना शौक है वो वीडियो में दिखाए गए पौधों से साफ पता चलता है.वैसे अब के टाइम में श्वेता बच्चन नंदा प्रतीक्षा बंगले की मालकिन बन गई है.

