The Great Indian Kapil Show: कॉमेडियन और एक्टर कीकू शारदा होनी कमल की पंचलाइन के लिए अक्सर लाइमलाइट में रहते हैं. लेकिन इस बार कीकू शारदा की सुर्खियों में आने की वजह कपिल शर्मा हैं. कीकू शारदा ने कपिल शर्मा की तारीफे मन खोल कर की है. कीकू शारदा इस समय कपिल शर्मा के शो ‘द ग्रेट इंडियन शो’ में नज़र आ रहे हैं. जिससे वह दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहे हैं. कीकू ने बताया कि कपिल अपने टीम के हर व्यक्ति को मौका भी देते हैं और दर्शकों के सामने परफॉर्म करने का मौका भी देते हैं.
The Great Indian Kapil Show: मेरे मन में उनके लिए सम्मान है- कीकू
कीकू ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा कि कपिल बहुत अच्छे लीडर हैं. हमारे बीच कभी ईगो नहीं आया और न ही आएगा. आप देखिए न, शो में मैं कितने सालो से काम कर रहा हूं. कई बार कपिल पर मैं भद्दे चुटकुले सुनाता हूं और कपिल हंसते रहते हैं क्योंकि वह कम्फर्टेबले रहते हैं. वह मुझे जानते हैं है हु इतने सालो से साथ काम कर रहे हैं. मेरे मन में उनके लिए बहुत सम्मान है.
इगो की लड़ाई की वजह से शो बंद हो जाते हैं- कीकू
कीकू ने आगे कहा कि जब मैं अपना परफॉर्म दे रहे रहा होता हूं तो कपिल कई बार पीछे जाकर खड़े हो जाते हैं, ताकि मुझे पूरा मंच सकें. जब मैं और कृष्णा, अभिषेक परफॉर्म कर रहे होते हैं तब कपिल हमें एक्ट करने देते हैं. ऐसासिर्फ वही व्यक्ति कर सकता हैं जिसमे ईगो न हो जो सिक्योर हो. हमने इस शो की शुरुआत साल 2013 में की थी और यह अभी तक चल रहा है. ईगो की लड़ाई की वजह से शो बंद हो जाते हैं. हम ये शो 11 साल से चला रहे हैं. हम मैं कुछ तो बात होगी.

