Ranveer-Deepika: रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण बॉलीवुड के तमाम सितारों के साथ गुजरात के जामनगर में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन में शामिल हुए. इस दौरान कपल ने अपने लुक से सभी को हैरान कर दिया. इंस्टाग्राम पर कुछ तसवीरें भी वायरल हो रही हैं. जिन्हे फैंस खुलकर प्यार दे रहे हैं.

कुछ दिन पहले ही रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने एक-साथ फैंस को जानकारी दी कि वे अगले कुछ महीनों में माता-पिता बन जाएंगे. वे फिलहाल अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में शामिल होने के लिए गुजरात के जामनगर में हैं.
दीपिका पादुकोण प्रेग्नेंसी की खुशखबरी साझा करने के बाद रणवीर सिंह के साथ पहली बार तब नजर आईं, जब वे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग सेरेमनी में शामिल होने के लिए जामनगर पहुंचीं. जहां अपने लुक से दीपिका ने लोगो के बीच आग लगा दी.

दीपिका ने प्री-वेडिंग सेरेमनी में अपने लुक से लोगो के उड़ाए होश
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने जश्न के पहले दिन काले-सफेद रंग का आउटफिट पहना था. जिसमे कपल साथ में बहुत प्यारे लग रहे थे. फोटोज में दोनों सितारे एक दूसरे के साथ बेहद ही खुश नज़र आ रहे हैं. दीपिका पादुकोण ने प्री-वेडिंग सेरेमनी के पहले दिन काले रंग का ‘फ्लोर लेंथ’ गाउन पहना था. उन्होंने अपनी ड्रेस को हरे रंग के हार और कानों के खूबसूरत झुमकों के साथ कैरी किया. जिससे उनका लुक बेहद शानदार नज़र आ रहा है.

ये भी पढ़ें: भोजपुरी स्टार Rishabh Kashyap Golu की फिल्म ‘शुभ लगन’ की शूटिंग समाप्त, जल्द रिलीज होगी फिल्म
Ranveer-Deepika के फोटोज पर फैंस के कमेंट
आपको बता दें कि, दीपिका पादुकोण के चेहरे पर मां बनने की खुशी साफ नज़र आ रही है. रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम पर अपनी पत्नी संग दो तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें एक्टर सफेद रंग के 3-पीस सूट में दिख रहे हैं. उन्होंने बड़ा सा चश्मा भी कैरी किया हुआ है.

दोनों बेहद खूबसूरत लग रहे हैं. फैंस फोटोज पर कमेंट करके प्यार इस कपल क दें रहे हैं. एक फैन लिखता है, ‘कपल गोल्स.’ दूसरा यूजर लिखता है, ‘मम्मी और डैडी.’ तीसरा फैन लिखता है, ‘आप शानदार हो और बेहद हसीन हो.’

