2024 Holiday Calendar को राजभवन ने विश्वविद्यालय और कॉलेजों में किया जारी

बिहार:गुरुवार को राजभवन ने विश्वविद्यालय और कॉलेजों के लिए वर्ष 2024 की छुट्टी का कैलेंडर 2024 Holiday Calendar जारी कर दिया है. विश्वविद्यालय और कॉलेज अगले साल पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर, बिहार के पहले मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह, पहले उपमुख्यमंत्री अनुग्रह नारायण और देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती पर खुले रहेंगे. चारों महापुरुषों की जयंती पर छुट्टी नहीं दी गई है, जबकि वर्ष 2023 में इनकी जयंती पर पर छुट्टी घोषित थी.

2024 Holiday Calendar
2024 Holiday Calendar

2024 Holiday Calendar राज्यपाल सचिवालय ने जारी किया

राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर की स्वीकृति के बाद छुट्टी का कैलेंडर राज्यपाल सचिवालय ने जारी किया है.वर्ष 2024 में कुल 89 छुट्टियां होंगी, जिनमें 30 दिन गर्मी की छुट्टी रहेगी. 89 दिनों की छुट्टी में 12 रविवार हैं. गर्मी की छुट्टी शिक्षकों के लिए होगी, कर्मियों के लिए नहीं.गर्मी के बाद सबसे लंबी छुट्टी दस दिनों की दिवाली से छठ की होगी. वहीं,आठ दिनों की क्रिसमस के मौके पर 24 से 31 दिसंबर तक छुट्टी रहेगी. होली की चार दिनों की छुट्टी होगी. ईद और मुहर्रम पर दो-दो दिनों का अवकाश दिया गया है. राजभवन के पत्र में यह भी कहा गया है कि चांद दिखने के अनुसार मुस्लिम त्योहारों के अवकाश की तिथि में परिवर्तन हो सकता है.

अवकाश तालिक तैयार करने के लिए कुलपतियों की बनी थी कमेटी

वर्ष 2024 के लिए विश्वविद्यालय और कॉलेजों में अवकाश तालिक तैयार करने के लिए कुलपतियों की कमेटी बनी थी.कमेटी ने अपनी रिपोर्ट तैयार कर राजभवन को सौंपी थी.रिपोर्ट पर विचार-विमर्श के बाद छुट्टी का कैलेंडर जारी कर दिया गया है.कमेटी में पटना विश्वविद्यालय, पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय और मुंगेर विश्वविद्यालय के कुलपतियों को शामिल किया गया था.30 नवंबर को कमेटी गठन की अधिसूचना जारी हुई थी.

Latest news

Related news