Pew Survey: अमेरिका में PM Modi को नहीं जानते लोग, सर्वे में हुआ बड़ा खुलासा!

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी(Primeminister Modi) इन दिनों यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ़ अमेरिका(USA) की अब तक की सबसे ज्यादा चर्चित ‘आधिकारिक राजकीय यात्रा’ पर हैं, जहाँ अमेरिका के राष्ट्रपति से लेकर वहां की अवाम ने भी खुली बाहों से PM मोदी(Modi) का स्वागत किया. जो शायद आज से पहले भारत के किसी भी प्रधानमंत्री के साथ नहीं हुआ. लेकिन वाशिंगटन डी.सी. में मौजूद थिंक-टैंक प्यू रिसर्च सेंटर(Pew Research Surevey) द्वारा किए गए एक सर्वेक्षण से पता चलता है कि अमेरिकी आबादी के एक बड़े हिस्से ने इसके बारे में सुना तक नहीं है. यानी वो ना तो इस यात्रा के बारे में जानते हैं और न ही प्रधानमंत्री मोदी के बारे में. जी हां शॉकिंग है पर रिसर्च का दावा तो यही है.

दरअसल 21 जून को जारी ‘स्प्रिंग 2023 ग्लोबल एटीट्यूड सर्वे'(Pew Survey) में पाया गया कि 40 प्रतिशत अमेरिकियों ने मोदी के बारे में कभी नहीं सुना था – जो सर्वेक्षण में किसी भी नेता के लिए सबसे अधिक प्रतिशत है. इसके अलावा, 35 प्रतिशत ने जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज़ के बारे में भी यही कहा. सूची में तीसरे स्थान पर, इसके बाद इजरायल के प्रधान मंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के लिए 26 प्रतिशत और फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन के लिए 24 प्रतिशत थे. अब इसे अमेरिका के लोगों में जानकारी का अभाव कहें या PM मोदी की यात्रा में किये गए प्रचार की कमी.

 

वहीं रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के लिए 3 प्रतिशत. यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की के लिए 10 प्रतिशत और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के लिए 13 प्रतिशत का आंकड़ा सर्वेक्षण में सबसे निचले हिस्से में है. जिसका मतलब ये कि तीनों को अमेरिका में सबसे ज्यादा सुना और जाना गया. हमारे देश के प्रधानमंत्री अभी उस लिस्ट से काफ दूर हैं. यानी लगभग आधा अमेरिका PM मोदी को नहीं जानता और ये भी तब हुआ जब लगातार तीन राष्ट्रपतियों से PM मोदी ने कई दौर की मुलाकात की हैं. यहां तक की पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने तो खुद के चुनावी प्रचार के लिए खासतौर पर PM मोदी को Howdy मोदी जैसे समारोह में आमंत्रित किया था जो पूरी दुनिया के लिए चर्चा का विषय बना था.

जानकारी के लिए बता दें कि ये रिजल्ट 3,576 अमेरिकी adults से की गई बातचीत के आधार पर है. यानी युवा अमेरिकियों में जिनकी उम्र 30 साल से कम है उन्होंने मोदी के बारे में कभी नहीं सुना. हालांकि जिन लोगों ने भारतीय प्रधान मंत्री के बारे में सुना है, उनमें से एक बड़ा हिस्सा पुख्ता तौर पर नहीं बता सकता कि वो पीएम मोदी को जानते हैं. सर्वेक्षण से पता चलता है कि सर्वेक्षण में शामिल 37 प्रतिशत लोगों ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सही काम करने की उनकी क्षमता में “बहुत कम या कोई विश्वास नहीं” दिखाया. सर्वेक्षण के अनुसार, दो प्रतिशत लोगों ने कहा कि उन्हें नहीं पता या उन्होंने जवाब देने से इनकार कर दिया.

आपको बता दें कि पीएम मोदी 20 जून को अपनी पहली आधिकारिक राजकीय यात्रा पर निकले हैं. जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ बातचीत, व्हाइट हाउस में एक राजकीय डिनर और अमेरिकी कांग्रेस को एक संबोधन शामिल है. इसके बावजूद सर्वे के मुताबिक 40 प्रतिशत अमेरिकी ने पीएम मोदी का नाम भी नहीं सुना है.

Latest news

Related news