भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े सुपरस्टार प्रभास के सितारे इन दिनों गर्दिश में चल रहे हैं। पहले साहो , फिर राधे श्याम और फिर आदिपुरुष जैसे महबूदगीत की फिल्मों के पीटने के बाद अब प्रभास की अगली सबसे बड़ी फिल्म ‘Kalki 2898 AD’ पर भी बड़ा ख़तरा मंडरा रहा है. 9 मई को रिलीज़ होने वाली फिल्म की रिलीज़ डेट अब टल गई है।
फिल्म की रिलीज़ डेट 21 यानी की आज की जाएगी
साउथ स्टार प्रभास, अमिताभ बच्चन और दीपिका पादुकोण की स्टारर फिल्म कल्कि 2898 AD को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. बताया जा रहा है कि फिल्म की रिलीज़ डेट अब 21 अप्रैल को अनाउंस की जाएगी. ख़बरों के मुताबिक रविवार को मेकर्स एक बड़ा अनाउंसमेंट करने की तैयारी में हैं जो फैंस को काफी ज्यादा सरप्राइज कर देगा. फिल्म की रिलीज़ डेट पहले 9 मई को बताई जा रही थी लेकिन अब मेकर्स फिल्म की नई रिलीज़ बताने वाले हैं.
फिल्म की रिलीज़ डेट को बढ़ाया जा सकता है
लोकसभा चुनाव के चलते फिल्म की रिलीज़ डेट आगे बढ़ने की खबरें सामने आ रही हैं. इसके अलावा ये भी ख़बरें आ रही है कि मेकर्स फिल्म कहानी और इसके अनाउंसमेंट से जुड़ा कोई अपडेट शेयर कर सकते हैं. उसका साम्य भी सामने आ गया है शाम 7बजकर 15 मिनट पर स्टारस्पोर्ट्स इंडिया पर कुछ बड़ा अनाउंस होगा जो प्रभास और अमिताभ बच्चन के फैंस के लिए एक तोहफा साबित होगा. इस फिल्म को तेलुगु सिनेमा के मशहूर डायरेक्टर नाग अश्विन ने बनाया है. फिल्म की बजट की बात करें तो फिल्म का बजट 600 करोड़ है. इस पैन इंडिया फिल्म में प्रभास, दीपिका, अमिताभ के साथ साथ कमल हासन भी नज़र आने वाले हैं.
ये भी पढ़ें: Luv You Shankar Trailer: बच्चों से लेकर बड़ों तक सबको पसंद आएगी फिल्म ‘लव यू शंकर’, फिल्म का टीज़र हुआ जारी
प्रभास को भगवान विष्णु के कल्कि अवतार में दिखाने की कोशिश की है
इस फिल्म में प्रभास भगवान विष्णु के कल्कि अवतार में दिखाने की कोशिश की गई है. पिछले साल फिल्म के रिलीज़ हुए टीज़र में दिखाया गया था कि कैसे दुनिया भर में चारों तरफ अंधेरे का राज कायम हो गया है. लोगो को कैद कर लिया है. बच्चे और बूढ़ों को भूखा रखा जा रहा है. लोगों के पास पिने के लिए पानी नहीं है. लोगों की दिन दहाड़े मौत की जा रही हैं. इस बीच एक शख्स के हाथ में हनुमान जो की छोटी सी मूर्ति दिखाई जाती है. लोग जैसे ही प्रभास को याद करते हैं, वहां पर प्रभास मसीहा बन उनकी मदद करने के लिए आ जाते हैं. अब देखना होगा की फिल्म कब रिलीज़ होने वाली है.

