Wednesday, March 11, 2026

बक्सर में 8 दिनों तक चमत्कार दिखाएंगे ‘काले कंबल वाले बाबा’

बक्सर के राजपुर प्रखंड अंतर्गत पिपराढ गाँव में राष्ट्रीय संत श्री गंगापुत्र जी महाराज के नेतृत्व में होने वाले अंतराष्ट्रीय धर्म महासम्मेलन में राजस्‍थान के राजसमंद जिले के काले कंबल वाले बाबा लगातार 8 दिनों तक अपना चमत्कार दिखलायेंगे. इसकी पुष्टि स्वयं काले कम्बल वाले बाबा गणेश भाई गुर्जर ने एक वीडियों जारी कर के की है. उन्होंने वीडियों में बताया है कि वे बक्सर के पिपराढ के धर्म महासम्मेलन में आने वाले है. बता दें कि कंबल वाले बाबा के कंधे पर हमेशा काला कंबल रहता है. उनके शिविर में ज्यादातर लकवे,पोलियो, कैंसर,टीबी इत्यादि असाध्य रोगों से ग्रसित लोग उपचार के लिए आते हैं. बाबा का दावा है कि वह दुनिया के हर गंभीर इलाज का करते हैं. यहाँ तक कि इनके दरबार में गूंगे और बहरे भी ठीक हो जाते है. उनके पास एक काला कंबल रहता है. इसी से बीमारियों को ठीक करने का दावा किया जाता है.

Latest news

Related news