फिल्म रिव्यू: हॉलीवुड की एक्शन, थ्रिलर फिल्मों के शौकीनों के लिए इस हफ्ते एक ऐसी फिल्म रिलीज हुई है. जिसका उन्हें लंबे वक्त से बेसब्री के साथ इंतजार था. जी हाँ हम बात कर रहे हैं जॉन विक सीरीज की चौथी फिल्म की . जिसकी पिछली तीनो फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस और लोगों के दिलों पर राज किया था. सिर्फ कमाई के मामले में ही नहीं बल्कि जॉन विक हॉलीवुड की हाईएस्ट रेटिंग वाली फिल्मों में से एक है. ऐसे में सीरीज की अब जब आखिरी फिल्म यानी चेप्टर 4 को मेकर लायंस गेट और डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी पी वी आर कंपनी ने शुक्रवार को रिलीज किया तो बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को पहले ही दिन जबर्दस्त रिस्पॉस मिला.
बता दें लायंसगेट की बड़ी-टिकट वाली यह फ्रेंचाइजी, जॉन विक, वैश्विक आइकन कीनू रीव्स जैसे मंझे हुए स्टार्स के साथ बनी इस फिल्म में पिछली तीनो फिल्मों से कहीं ज्यादा एक्शन है. कीनू हमारे पास जॉन विक एक्शन के नए स्तर और नए हथियार भी हैं, और मसल कार वापस आ गई हैं! इस कहानी में, विंस्टन बदला लेने में उस्ताद नजर आता है, फिल्म के कुछ सींस दर्शको को फिल्म देखने के बाद भी याद रहते है. विंस्टन और हाई टेबल के खिलाफ बदला लेने के लिए कीनू रीव्स के हत्यारे को देखने का ऑडियंस में जबर्दस्त क्रेज रहा! यह फिल्म पिछली घटनाओं से पर्दा उठाती है. जब जॉन को मृत अवस्था में छोड़ दिया गया था.
जॉन विक: चैप्टर 3 – पैराबेलम, 2019 में रिलीज़ हुई थी. रीव्स के कुख्यात हत्यारे के बारे में क्या कहना है, जो अपने विश्वासपात्र विंस्टन द्वारा धोखा दिए जाने के बाद कॉन्टिनेंटल होटल के ऊपर से गिर गया.
करीब पौने तीन घंटे की फिल्म को देखने के बाद यक़ीनन आपको भी ये लगेगा कि यह फिल्म जॉन विक फ्रेंचाइजी की लाजवाब बेहतरीन फिल्मों में से सबसे ज़बरदस्त फिल्म है. जिसे आपको मिस नहीं करना चाहिए, बेशक दो घंटे 49 मिनट लंबी है, जबकि पिछली तीनो फिल्मों की लंबाई दो से सवा दो घंटे रही. फिल्म के डायरेक्टर चाड स्टेल्स्की की तारीफ करनी होगी की उन्होंने पहले सीन से आखिरी सीन तक खून खराबे से भरी इस फिल्म को ऐसे ट्रेक पर रखा जिसमें पूरी फिल्म में कहीं भी दर्शक खुद को स्टोरी से भटकता नहीं है. शुरू से आखिर तक फिल्म की कहानी से जुड़ा रहता है. यहीं डायरेक्टर स्टेल्स्की की सबसे बड़ी खूबी रही. बता दे चेप्टर फ्रेंचाईजी की पिछली फिल्मों का निर्देशन किया था, फिल्म के ज्यादातर सीन डार्क लाइट में शूट किए गए है. जो किरदारो को और ज्यादा खूंखार दिखाते हैं.
आपको जानकर ख़ुशी होगी ये फिल्म सिनेमा घरों में अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगू में एकसाथ रिलीज की गई है. तो जल्द ही अपने नज़दीकही सिनेमा घरों में जाए और खूनखराबे , पागलपन से भरे इस एक्शन थ्रिलर फिल्म को देखें और अपना वीकेंड मज़ेदार बनाएं .

