Monday, February 23, 2026

IPL 2024: ऋषभ पंत ने IPL में रचा इतिहास, जो कोई नहीं कर सका, वो कर दिखाया

IPL 2024 का 26वां मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया. ऋषभ पंत की अगवाई वाली दिल्ली टीम ने लखनऊ के खिलाफ 6 विकेट से जीत हासिल की है. एलएसजी ने लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में 167/7 का स्कोर बनाया. DC ने 11 बॉल बाकी रहते 4 विकेट के नुकसान पर आसानी से ये स्कोर हासिल कर लिया. ऋषभ पंत बिग्रेड ने IPL में इतिहास बना दिया. डीसी ने वो कर दिखाया, जो कोई नहीं कर सकता

IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स ने हासिल किया स्कोर

आपको बता दें कि DC IPL में लखनऊ के विरुद्ध 160 प्लस रन का टारगेट चेज करने वाली टीम बन गई है. एलएसजी ने IPL 2022 में डेब्यू किया था. LSG ने मौजूदा सीजन में पांच मैचों में से तीन में जीत हासिल की थी. दिलचस्प बात ये है कि LSG तीन मैचों में ही 160 प्लस रन डिफेंड करने में कामयाब रही. लखनऊ में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, गुजरात टाइम्स और पंजाब किंग्स के खिलाफ जीत हासिल की.

ये भी पढ़ें: भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट के समर्थन में आज मुख्यमंत्री योगी करेंगे जनसभा

DC ने IPL में हासिल की दूसरी जीत

अगर दिल्ली के खिलाफ मैच की बात की जाए तो क्विंटन डिकॉक (19) बड़ी पारी नहीं खेल सकें. कप्तान केएल राहुल ने 22 गेंदों में 39 रन बनाए. आयुष बदोनी ने 35 गेंदों में 55 और अरशद खान ने 16 गेंदों में 20 आठवें विकेट के लिए 73 रन साझेदारी और LSG को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया. दिल्ली की ओर से पृथ्वी शॉ ने 22 गेंदों में 32, जेक फ्रेज़र-मैकगर्क ने 35 गेंदों में 55 और कप्तान ने 24 गेंदों में 41 रन बनाये. ट्रिस्टन स्टब्स (नाबाद 15) ने छक्का लगाया. दिल्ली कैपिटल्स की 6 मैचों में से यह दूसरी जीत है.

Latest news

Related news