Stardom Web Series: ‘आश्रम’ और एनिमल जैसे प्रोजेक्ट्स के जरिए बॉबी देओल ने साबित कर दिया है कि उनके अभिनय क्षमता का कोई मुकाबला नहीं है. जब फिल्म एनिमल रिलीज़ हुई थी, उस वक़्त बॉबी देओल के फैंस उन्हें इस किरदार में देखकर चौंक गए थे. दर्शक उन्हें बार बार पर्दे पर देखना चाहते हैं और ये बात फिल्मकार बहुत अच्छे से समझ रहे है. बॉबी देओल के पास प्रोजेक्ट की लाइन लगी हुई. वह हर प्रोजेक्ट में एक अलग किरदार में नज़र आते हैं. अब बॉबी देओल और आर्यन खान की डेब्यू वेब सीरीज ‘स्टारडम’ में नजर आने वाले हैं.इस वेब सीरीज में बॉबी देओल को मुख्य किरदार मिला है. एक बार फिर बॉबी देओल एक नए और धांसू किरदार में नज़र आने वाले हैं.
‘Stardom’ में कैसा होगा बॉबी का किरदार?
वेब सीरीज ‘स्टारडम ‘ में कामयाब सुपरस्टार का रोल प्ले करेंगे बॉबी देओल, शो में उनके किरदार को लार्जर दैन लाइफ दिखाया गया है. उनके इस किरदार के आस-पास ड्रामा दिखाया गया है और आप सभी बॉबी देओल को इस किरदार में देखकर हैरान हो जाएंगे. मेकरस् के मुताबिक बॉबी देओल को इस तरह के किरदार में कभी किसी ने देखा नहीं होगा बॉबी देओल का ये किरदार लोगों की सोच से परे है.
शाहरुख़ खान के बेटे आर्यन खान का प्रोजेक्ट ‘स्टारडम’ लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. आर्यन खान पर्सनली बॉबी देओल के बड़े फैन हैं. बता दें कि एनिमल में बॉबी देओल ने ब्रूटल अवतार निभाया था जहां उनकी इस किरदार की तारीफ के साथ साथ काफी निंदा भी हुई थी.
एक वक्त था जब कोई नहीं दे रहा था बॉबी को काम
आपको बता दें कि एनिमल में बॉबी देओल ने लोगो को ध्यान खींचा और उन्हें अपने अवतार के बारे में ओपिनियन देने पर मजबूर करने में कामयाब रहे. बॉबी देओल ने काफी लम्बे समय के बाद एनिमल फिल्म के साथ वापसी की थी. एक वक़्त था जब बॉबी देओल को कोई काम नहीं दे रहा था और उनके साथ कोई काम करने के लिए तैयार नहीं था.
ये भी पढ़ें: Chhota Bheem Teaser: टीज़र देख फैंस हुए खुश, कर रहे है मूवी का इंतजार, इस दिन फिल्म होगी रिलीज़
बॉबी देओल ने कई इंटरव्यू में बताया की अपने स्ट्रगल वाले दौर की कहानी सुनाई कि जब में घर बैठा रहता था तो मेरा बेटा मेरे काम न करने पर सवाल किया करता था. लेकिन आज बॉबी देओल के पास कई प्रोजेक्ट हैं और हर कोई उन्हें देखना चाह रहा है. इस वेब सीरीज को लेकर दर्शकों के बीच उत्साह बना हुआ है. यह वेब सीरीज जल्दी ही रिलीज़ होगी.

