Bhojpuri film: भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री के सुपरस्टार यश कुमार और प्रमोद शास्त्री एक बेहतरीन रोमांटिक फिल्म लेकर आ रहे हैं. इस फिल्म का नाम ‘दिलदार सांवरिया’ है. इस फिल्म का भव्य मुहूर्त संपन्न हो गया है. इस फिल्म का निर्माणतन्वी मल्टीमीडिया के बैनर से किया जा रहा है और यीह यश कुमार की 100वीं फिल्म है. फिल्म दिलदार सांवरिया के प्रोड्यूसर दीपक शाह है.

Bhojpuri film: यश कुमार ने फिल्म ‘दिलदार सांवरिया’ को लेकर कहा
यश कुमार ने फिल्म को लेकर कहा कि मेरी पहली फिल्म भी दिलदार सांवरिया थी जिसको दर्शक ने खूब प्यार और आशीर्वाद दिया. तब मैंने यह नहीं सोचा था कि एक दिन ऐसा आएगा जब हम अपनी 100वीं फिल्म के रूप में अपनी पहली फिल्मा का सीक्वल कर रहे होंगे.

ये मेरे लिए बेहद सुखद पल है कि हम एक और शानदार फिल्म दर्शकों के बीच लेकर आ रहे हैं. यह दर्शकों के प्यार और आशीर्वाद के बिना संभव नहीं था. मैं दर्शकों से अपील करूँगा कि जब ये फिम सिनेमाघरों में आए तो आप इसे अपना प्यार और आशीर्वाद दें.

फिल्म दिलदार सांवरिया के लेखक एसके चौहान हैं, यश कुमार की फिल्म में सपना चौहान, अवधेश मिश्रा, बालेश्वर सिंह, संजीव मिश्रा, यामिनी जोशी, शिवानी सिंह समेत अन्य लोग मुख्य भूमिका में हैं.

