Tuesday, February 10, 2026

सुशांत सिंह राजपूत के सबसे करीबी दोस्त का निधन, सोशल मीडिया पर दौड़ी दुःख की लहर

दिवंगत सुपरस्टार सुशांत सिंह राजपूत का देहांत हुए आज 2 साल से ज्यादा वक्त गुज़र चूका है . लेकिन उनके फैंस आज भी उन्हें तहेदिल से याद करते हैं. अभी उनकी मौत का गम कम नहीं हुआ था कि एक और दिल दुखाने वाली खबर सामने आई है . सुशांत के सबसे करीबी दोस्त का भी निधन हो गया . वो दोस्त जिसने हमेशा सुशांत कि रखवाली की, वो दोस्त जिससे शायद सुशांत भी सबसे ज्यादा प्यार किया करते थे. उस दोस्त का नाम था फ़ज. जो कोई और नहीं बल्कि सुशांत सिंह राजपूत का पालतू कुत्ता था. लेकिन वो महज़ एक पेट डॉग नहीं बल्कि सुशांत के सबसे करीबी और चहेतों में से एक था . इस दुखद खबर की पुष्टि दिवंगत अभिनेता सुशांत की बहन प्रियंका ने दी है.

सुशांत के करीबी दोस्त का निधन 

सुशांत की बहन ने ट्वीट कर जानकारी दी कि उनके डॉगी फज कि मौत हो गई है. प्रियंका ने ट्वीट करते हुए लिखा – तुमने अपने दोस्त के स्वर्ग राज को ज्वाइन कर ही लिया. हम भी जल्दी ही तुम्हारा साथ देंगे. तब तक, दिल दुखता रहेगा. इसी के साथ उन्होंने दो तस्वीरें भी शेयर की. एक फोटो सुशांत की है, जहां फज उनके माथे को चूम रहा है. वहीं एक फोटो में खुद प्रियंका हैं, जो फज के साथ खेलती, पोज करती नज़र आ रही हैं.

कैसा था फज और सुशांत का रीश्ता

वैसे सुशांत और उनके पेट डॉग के बीच का रिश्ता कितना ख़ास और मज़बूत था उसका इसी बात से अन्दाज़ा लगाया जा सकता है कि जब सुशांत की मौत हुई तब उनके जाने के बाद से ही फज के कई वीडियो वायरल हो रहे थे, जहां एक्टर की याद में ये बेजुबान जानवर भी हताश हो गया . सुशांत के जाने का दुःख उसके चेहरे पर साफ़ नज़र आता. सुशांत के घर वालों ने भी बताया था कि तब से ही फज उदास रहने लगा था. सुशांत और डॉगी फज बेहद करीब थे. दोनों खूब मस्ती किया करते थे और उन वीडियोज को सोशल मीडिया पर शेयर किया करते थे. ऐसे में अब उसकी मौत ने सुशांत के फैंस को भी दुखी कर दिया है.

सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाड़

फ़ज की मौत की खबर से जुड़े पोस्ट पर कई फैंस ने कमेंट भी किया किसी ने फज की आत्मा को शांति मिलने की दुआ की . तो किसी ने सुशांत के साथ फज की खेलते हुए वीडियोज को शेयर किया.

Latest news

Related news