लव-कुश मंच पर राजनीति के दिग्गजों के साथ सिनेमा के सितारे

दिल्ली के सु-प्रसिद्ध लव कुश रामलीला कमेटी द्वारा ऐतिहासिक लाल किला परिसर में आयोजित रामलीला में केंद्रीय मंत्री के साथ बक्सर के सांसद अश्विनी कुमार चौबे ने महर्षि विश्वामित्र के किरदार में नज़र आये. केंद्रीय मंत्री श्री चौबे ने कहा कि परम सौभाग्य का पल था. ईश्वर की असीम कृपा है कि मैं बक्सर जैसे आध्यात्मिक सांस्कृतिक एवं पौराणिक शहर से जनता जनार्दन के आशीर्वाद से सांसद हूं. महर्षि विश्वामित्र बक्सर की पावन भूमि से है. ऐसे में उनका अभिनय करना  सौभाग्य की बात है. बक्सर ही उनकी तपस्थली थी.

सिर्फ इतना ही नहीं चौबे जी ने अपने सम्बोधन में ये भी कहा कि भगवान विष्णु के प्रथम अवतार वामनावतार की जगह है. भगवान श्री राम और श्री लक्ष्मण इस पावन भूमि पर पहुंचकर महर्षि विश्वामित्र के मार्गदर्शन में उन्होंने ताड़का जैसे राक्षसी का वध किया. उन्होंने ये भी बताया कि बक्सर ही भगवान श्री राम की प्रथम कर्मभूमि है. केंद्रीय मंत्री श्री चौबे ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बक्सर का सर्वांगीण विकास पिछले साढ़े नौ सालों में हुआ है.

वहीं जब उनसे रामलीला में अभिनय का मकसद पुछा गया तो उन्होंने कहा मेरे अभिनय करने का मकसद भी यही है कि बक्सर के बारे में पूरी दुनिया को पता चले. युवा पीढ़ी जानें. आधुनिक दुनिया तेजी से बदल रही है, पर्यटन के जरिये रोजगार के नए द्वार खुले हैं. ऐसे में बक्सर के बारे में अधिक प्रचार प्रसार होने से पर्यटन का विकास मिलेगा.
राम सर्किट से जुड़ने से और भारत के विभिन्न कोनो से यहां पर पर्यटक पहुंचे हैं. गंगा में बड़ा क्रूज चलने से भी बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटकों ने बक्सर के आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व को जाना है. बक्सर के चारों दिशाओं में सड़कों का जाल बिछाया गया है. जिससे पर्यटकों को पटना से बनारस से आने में आसानी हुई है. इस मौके पर बॉलीवुड के मशहूर कलाकार मुकेश ऋषि, हास्य कलाकार ब्रजेन्द्र काला भी वहां मौजूद थे. तो कैसा लगा केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे द्वारा बक्सर की महानता से अवगत हो कर.

Latest news

Related news