Bhojpuri Film: ‘जय वट सावित्री मैय्या’ ट्रेलर हुआ आउट, वट सावित्री मैया के किरदार में नज़र आएंगी शुभी शर्मा

Bhojpuri Film Trailer Out: भोजपुरी फिल्म जगत की स्टनिंग एक्ट्रेस शुभी शर्मा जल्द ही भोजपुरी फिल्म ‘जय वट सावित्री मैय्या’ में वट सावित्री मैया का किरदार निभाती नजर आएंगी, जिसका ट्रेलर आउट हो गया है. इस फिल्म में उनका प्रेजेंस बहुत खास है. फिल्म की प्रस्तुति जय मोशन पिक्चर्स द्वारा की गई है. जेएएस मोशन पिक्चर्स के बैनर से निर्मित फिल्म ‘जय वट सावित्री मैय्या’ के निर्माता अपूर्व मेड़तिया, अंशुमन सिंह और मोनिका सिंह हैं, जबकि निर्देशक संजय श्रीवास्तव और कार्यकारी निर्माता सुभाष चव्हाण हैं.

Bhojpuri Film
Bhojpuri Film

Bhojpuri Film: फिल्म की कहानी बेहद आकर्षक है- शुभी शर्मा

फिल्म ‘जय वट सावित्री मैय्या’ को लेकर शुभी शर्मा ने कहा कि फिल्म दर्शकों को टेलीविज़न प्रीमियर के माध्यम से भी देख पाएंगे. फिल्म की खबि बेहद खास होने वाली है क्योंकि हमने फिल्म में बताया है कि वट सावित्री की पूजा सुहागन महिला को क्यों करनी चाहिए. फिल्म की कहानी आपको आकर्षित करेगी इस फिल्म के गाने भी भक्तिमय होने वाले हैं. मैं आप सबसे उम्मीद करती हूं कि फिल्म जब भी रिलीज़ हो आप इसे अपने परिवार के साथ जरूर देखने जाए. फिल्म का निर्माण भव्यता के साथ हुआ है. उम्मीद है कि आप सभी हमारी फिल्म को बहुत प्यार और आशीर्वाद दें.

ये भी पढ़ें:Bhojpuri Film: बड़की माईका फोटो हुआ वायरल, जय यादव के साथ नजर आ रही है रक्षा गुप्ता

आपको बता दें कि फ़िल्म ‘जय वट सावित्री मैय्या’ में प्रीति शुक्ला, शुभी शर्मा, अंजना सिंह, मणि भट्टाचार्य, रक्षा गुप्ता, अंशुमन सिंह राजपूत, प्रकाश जैश, संजय पांडेय, मनोज टाइगर, अनूप अरोरा, देवेन्द्र पाठक, सोनिया मिश्रा, अनीता रावत, स्वास्तिका मिश्रा और अन्य मुख्य भूमिका में हैं.

Latest news

Related news