Saturday, February 21, 2026

Bade Miyan Chote Miyan Trailer: ट्रेलर में दमदार एक्शन करते हुए नज़र आए अक्षय और टाइगर

Bade Miyan Chote Miyan Trailer: अक्षय कुमार बॉलीवुड के उन एक्टर में से हैं जो हर किरदार को बखूबी के साथ निभाते हैं. अक्षय कुमार पिछले कई सालों से बॉलवुड के किंग हैं और टाइगर श्रॉफ को मॉडर्न बॉलीवुड का सबसे दमदार एक्टर माना जाता है. इन दोनों स्टार्स का इस फिल्म में साथ होना ही फिल्म को हिट बनाता है. डायरेक्टर अली अब्बास जफर की फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ में अक्षय कुमार और टाइगर की कास्टिंग बहुत लाजवाब है जिसे देखकर फैंस काफी ज्यादा उत्सुक हैं.

फिल्म का टीज़र देखने के बाद लगातार खबरें आ रही थी कि फिल्म में भरपूर एक्शन होने वाला है. टीज़र में दर्शकों ने एक्शन स्टार्स की एक शानदार झलक तो देख ही ली थी. इसी बीच एक खबर है जिसे सुनकर इस फिल्म का इंतज़ार करने वाले दर्शक खुश हो जाएंगे. ‘बड़े मियां छोटे मियां’ का ट्रेलर रिलीज़ हो चूका है. इस ट्रेलर में आपको शानदार एक्शन देखने को मिलेंगे.

दमदार एक्शन करते नज़र आएंगे दोनों स्टार्स

फिल्म के ट्रेलर में अक्षय और टाइगर विदेशी लोकेशन के बीच नज़र आ रहे हैं. टाइगर ने अपने करियर की स्टार्टिंग से ही एक्शन वाली फिल्मे करते हुए नज़र आए हैं. मगर बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने यंग स्टार टाइगर श्रॉफ के एक्शन के साथ मैच हो रहे हैं. फिल्म के ट्रेलर से पता लगता है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली है. फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में विपक्षी गठजोड़ हुआ एकजुट, इस दिन…

10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी फिल्म

ट्रेलर में इन दोनों के किरदार आर्मी बैकग्राउंड वाले हैं और स्पेशल ऑपरेशन टीम का हिस्सा हैं. इनके भरोसे भारत की सिक्योरिटी एजेंसी एक खतरनाक विलेन को रोकने निकली है, जो बहुत हाई-टेक है और उसकी पावर्स का सही अंदाजा किसी को भी नहीं है. ट्रेलर की शुरुआत बहुत दमदार तरीके से की गई है. जो फैंस को काफी ज्यादा पसंद आ रही है. फिल्म में कास्ट भी धमाकेदार नज़र आ रही है. फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.

 

Latest news

Related news