Saturday, February 21, 2026

Bade Miyan Chote Miyan ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, अक्षय-टाइगर की फिल्म ने किया इतना कलेक्शन

Bade Miyan Chote Miyan सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है. दुनियाभर में इस फिल्म का बोलबाला है. फिल्म ईद के मौके पर रिलीज़ हुई हैं और दो दिन में ही 50 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है. अक्षय-टाइगर के एक्शन को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं. फिल्म को मिक्स रिव्यु मिल रहे हैं. फिल्म इंडिया के साथ साथ विदेश में भी अच्छा कलेक्शन कर रही है.

बड़े मियां छोटे मियां मल्टीस्टारर फिल्म हैं. अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ के अलावा इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा, मानुषी चिल्लर, अलाया एफ के साथ पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिका में नज़र आ रहे हैं. पृथ्वीराज फिल्म में विलेन का किरदार निभा रहे हैं. इनके इस किरदार ने फैंस का दिल जीत लिया है.

Bade Miyan Chote Miyan का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

‘बड़े मियां छोटे मियां’ के इंडियन कलेक्शन की बात की जाए तो पहले दिन 15.65 करोड़ और दूसरे दिन 7 करोड़ का कलेक्शन किया है. जिसके बाद पूरा कलेक्शन 22.65 करोड़ हो गया है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की अगर बात करें तो फिल्म 50 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी हैं. फिल्म ने वर्ल्डवाइड 55. 14 करोड़ का कलेक्शन किया है. रिपोर्ट्स की माने तो वर्ल्डवाइड फिल्म वीकेंड पर 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो सकती है.

ये भी पढ़ें: film Deora : जूनियर एनटीआर की ‘देवरा’ की रिलीज तारीख टली,अब 10 अक्टबूर को रीलीज होगी फिल्म..

Latest news

Related news