Wednesday, March 4, 2026

Akshara Singh का होली स्पेशल गाना ‘फलनवा के बेटा’ हुआ रिलीज़, गाने में दिखा नया अंदाज

मनोरंजन डेस्क : भोजपुरी की मोस्ट टैलेंटेड एक्ट्रेस Akshara Singh का होली स्पेशल गाना रिलीज़ हो गया है. इस गाने में अक्षरा सिंह बड़े ही स्वैग में नज़र आ रही हैं. अक्षरा सिंह के होली गीत का नाम ‘फलनवा के बेटा’ है. यह गाना उनके अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ हुआ है. यह गाना रिलीज़ होते ही वायरल होने लगा है.

Akshara Singh का होली स्पेशल गाना
                                                          Akshara Singh का होली स्पेशल गाना

अक्षरा सिंह के फैंस को होली के अवसर पर इनके गानो का बेसब्री से इंतज़ार रहता है लेकिन अब इनके फैंस का यह इंतज़ार खत्म हो गया है और अपने धमाकेदार गाने के साथ आ गई हैं. गाना बेहतरीन है और इसका वीडियो और भी ज्यादा खास है. अक्षरा सिंह इस गाने में अलग अंदाज़ में नज़र आएंगी. यह गाना उनके फैंस और भोजपुरी दर्शकों को बेहद ही पसंद आ रहा है.

गाने को लेकर अक्षरा सिंह ने कहा कि होली रंगो का त्यौहार है और अपने के साथ होली खेलने का आनंद अलग है. त्यौहार में जब अपने ही साथ न हो तो एक शिकायत सी होती है और यही इस गाने का थीम है. में अपने गाने के माध्यम इस शिकायत को से लोगो के बीच लेकर आई हूं.

ये भी पढ़ें: Arvind Akela Kallu का होली स्पेशल गाना ‘देवरू फुचुर फुचुर 2’ हुआ रिलीज़, गाने में श्वेता मेहरा भी आएंगी नज़र

उम्मीद करती हूं कि आप सभी को यह गाना पसंद आएग. मेरे इस गाने को आप प्यार और आशीर्वाद दें. आगे में एक से बढ़कर एक गाने दर्शकों के मनोरंजन के लिए लेकर आती रहूंगी. इसलिए आप तैयार हो जाइए मेरे गाने के साथ अपनी होली को और भी ज्यादा मजेदार बनाने के लिए. अक्षरा सिंह के लिए दर्शकों के दिलों में एक खास जगह है. इसलिए वह समय समय पर उनके मनोरंजन के लिए नए नए गाने लेकर लाती रहती हैं. ऐसे में उनका होली स्पेशल गाना ‘फलनवा के बेटा’ रिलीज़ हो चूका है.

Latest news

Related news