Abdu Rozik बनने जा रहे हैं दूल्हा, इंडिया की नहीं इस देश की लड़की से करेंगे शादी, वीडियो शेयर कर जाहिर की खुशी

बिग बॉस 16 में नज़र आने वाले Abdu Rozik की ज़िन्दगी बदल जाने वाली है. कुछ समय पहले उन्होंने फैंस को एक खुशखबरी दी थी कि अब्दु रोज़िक की थोड़ी सी हाइट बढ़ गई है लेकिन इसी बीच एक खबर सामने आ रही है कि अब्दु को अपनी दुल्हनिया मिल गई है. कब होगी उनकी शादी और कौन है उनकी दुल्हन आइए इस खबर में आपको बताते हैं.

सोशल मीडिया पर अब्दु ने शेयर की वीडियो

अब्दु रोजिक की फैन फोल्लोविंग कितनी है और लोग उन्हें कितने पसंद करते हैं ये तो सब जानते हैं. सोशल मीडिया पर उन्होंने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है जिसे देख फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है. अब्दु ने वीडियो शेयर करते हुए कहा कि उन्हें प्यार हो गया है और उन्हें लड़की मिल गयी है. जो इनकी इज्जत और बहुत ज्यादा प्यार करती है. मैं बहुत शुक्रगुज़ार हूं. वीडियो को शेयर करते हुए अब्दु ने अपनी दुल्हनिया के लिए ली हुई डायमंड रिंग भी अपने फैंस को दिखाई. जो दिल शेप की है.

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Abduroziq Official (@abdu_rozik)

वीडियो पर यूजर ने किए कमेंट

वीडियो को शेयर करते हुए अब्दु रोज़िक ने कैप्शन में लिखा – मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं कभी ऐसा प्यार ढूंढ सकूंगा जो मेरी ज़िन्दगी में आने वाले चैलेंजस को मुसीबतें न समझे. 7 जुलाई की तारीख सेव कर लीजिए. अब्दु की शादी की खबर सुनते ही फैंस ख़ुशी से फूले नहीं समै रहे हैं. फैंस लगातार उन्हें बधाई दे रहे हैं. एक यूजर ने ख़ुशी जाहिर करते हुए लिखा- बधाई हो छोटे भाईजान, दूसरे यूजर ने लिखा- अब्दु रोज़िक को शादी करने की बधाई.

ये भी पढ़ें: Maithili Song: मैथिली लोकगीत ‘पहुनवा राघव’ हुआ वायरल, प्रिया मलिक की आवाज में मैथिली लोकगीत दर्शकों को आया पसंद

UAE शहर की रहने वाली हैं अब्दु रोज़िक की गर्लफ्रेंड

अब्दु रोज़िक भारत से कितनी मोहब्बत करते हैं, इसका अंदाज़ा आप हिंदी गानों से लगा सकते हैं. आपको बता दें कि उनकी गर्लफ्रेंड इंडिया की नहीं बल्कि UAE शहर की रहने वाली हैं. अब्दु ने जैसे ही ये ख़ुशी अपने फैंस के साथ बांटी उनके फैंस ने उनकी दुल्हन को देखने की डिमांड सामने रख दी. अब्दु के फैंस को उनकी शादी का बहुत इंतज़ार है. अब्दु रोज़िक को बिग बॉस 16 में बतौर कंटेस्टेंट देखा गया था. तभी से अब्दु रोज़िक लोगो के दिलों पर राज करने लगे.

 

Latest news

Related news