Saturday, February 14, 2026

कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा : राहुल गांधी से मिलकर भावुक हुई फैन..

राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा को केरल में लोगों का जबर्दस्त प्यार मिल रहा है. राहुल गांधी के साथ चलने वाली भीड़ की तस्वीरें हर रोज़ सोशल मीडिया पर अपनी उपस्थिति दर्ज करा रही हैं. कभी बच्चों के साथ फुटबॉल खेलते तो कभी वृद्ध महिलाओं को गले लगाते तस्वीरें सोशल मीडिया पर दिखाई दे रही हैं . अब एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसमें एक लड़की राहुल गांधी से मिलने के बाद इतनी खुश हुई की उसके आंसू निकल गए. भारत जोड़ो यात्रा के दौरान का ये वीडियो बता रहा है कि केरल में नौजवानों के बीच राहुल गांधी को लेकर हीरो जैसा क्रेज़ है. उनके साथ तस्वीर खिंचवाना, हाथ पकड़ना, साथ चलना जैसे यहां के युवाओं के लिए किसी सपने जैसा है. खासकर लड़कियों में ये क्रेज़ ज्यादा नज़र आ रहा है.

आप भी देखिए…इस लड़की के लिए राहुल गांधी किसी सुपरस्टार से कम नहीं हैं.

Latest news

Related news