Sushil Kumar Modi ने विपक्ष पर साधा निशाना,कहा ED पर हमले के बाद इंडिया में चुप्पी क्यों?

दिल्ली : पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी Sushil Kumar Modi ने ईडी टीम पर हमले पर राजद पर साधा निशाना. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में राशन घोटाले की जांच करने के लिए टीएमसी नेता के घर पहुंची ईडी की टीम पर शुक्रवार को ममता-समर्थकों की भीड़ ने जिस तरह का जानलेवा हमला किया. उस पर कोलकाता हाईकोर्ट ने चिंता जताई.इंडिया गठबंधन के नेताओं ने गहरी चुप्पी साध कर इसका समर्थन किया.

Sushil Kumar Modi ने विपक्ष पर साधा निशाना

सुशील कुमार ने कहा हमले पर चुप्पी इस बात का संकेत है कि राजद अब बिहार में ईडी और सीबीआई की जांच टीम पर ऐसे हमले करा सकता है. सुशील मोदी ने कहा कि ईडी भ्रष्टाचार के ठोस प्रमाण मिलने के बाद ही किसी के विरुद्ध जांच और पूछताछ जैसी कार्रवाई करता है. टीएमसी, राजद, झामुमो, कांग्रेस या आम आदमी पार्टी के भ्रष्टाचार-आरोपी नेता अपने समर्थकों की भीड़ से हमले करा कर केंद्रीय एजेंसियों की जांच से नहीं बच सकते.सुशील ने कहा कि हमलों से जांच एजेंसियां डरने वाली भी नहीं हैं.कानून अपना काम करेगा ही,उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने सत्ता को गरीबों और करदाताओं के करोड़ों-अरबों रुपये लूटने का जरिया बनाया, वे चाहे कितने हथकंडे अपना लें, परिणाम भुगतने से नहीं बच पाएँगे.यह नरेंद्र मोदी- सरकार की गारंटी है.

क्या था मामला

यह मामला उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखली गांव का है.जांच एजेंसी की टीम यहां राशन घोटाले के केस में TMC के नेता एसके शाहजहां शेख के घर छापेमारी करने पहुंची थी.छापेमारी के दौरान ही करीब 200 लोगों की भीड़ ने अचानक ईडी की टीम पर धावा बोल दिया.गांव वालों की भीड़ ने ईडी अधिकारी और उनके साथ आए केंद्रीय सुरक्षाबलों की गाड़ियों में तोड़फोड़ कर दी.छापेमारी में ईडी के असिस्टेंड डायरेक्टर भी शामिल थे.इस हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद टीएमसी नेता एसके शाहजहां को गिरफ्तार कर लिया गया है.

Latest news

Related news