Monday, March 2, 2026

भारत ने चीन Paralympic में रचा इतिहास, Gold Medal जीत कर तोड़ दिया World Record?

भारत के युवा हर क्षेत्र में देश का नाम रौशन कर रहे हैं. हाल ही में चीन में हुए एशियन गेम्स में भारत देश ने 107 मेडल्स जीते थे. अब चीन में ही रहे पैराओलंपिक गेम में भारत के दो एथीलिट्स ने देश का नाम रौशन किया है. जैबलिन में गोल्ड मेडल जीतकर  नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है.

 Paralympic में सुमित अंतिल ने जीता गोल्ड

सुमित अंतिल और पुष्‍पेंद्र सिंह ने पेरिस में चल रहे चौथे एशियन पैरा गेम्‍स के तीसरे दिन मेंस जेवलिन थ्रो- एफ64 के फाइनल में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए गोल्‍ड व ब्रॉन्‍ज मेडल अपने नाम किए.

सुमित अंतिल ने 73.29 मीटर के थ्रो के साथ एशियन पैरा गेम्‍स रिकॉर्ड के साथ साथ वर्ल्‍ड रिकॉर्ड और एशियन रिकॉर्ड तोड़ा भी तोड़ा है. सुमित दिन के अपने तीसरे प्रयास में इस मार्क पर पहुंचे और गोल्‍ड मेडल जीता. श्रीलंका के अरचचिगे समित ने 62.42 मीटर के थ्रो के साथ सिल्‍वर मेडल जीता. पुष्‍पेंद्र सिंह ने 62.06 मीटर के थ्रो के साथ ब्रॉन्‍ज मेडल अपने नाम किया.

भारत ने एशियन पैरा गेम्‍स में अब तक कुल 36 मेडल हासिल किये हैं , जिसमें 10 गोल्‍ड, 12 सिल्‍वर और 14 ब्रॉन्‍ज मेडल शामिल हैं. फिलहाल एशियाई पैरा गेम्स में भारत पांचवें स्‍थान पर काबिज है. इंडियन टीम की कोशिश पहले दिन की सफलता को दोहराने की होगी जब उसने 6 गोल्‍ड, 6 सिल्‍वर और 5 ब्रॉन्‍ज सहित कुल 17 मेडल जीते थे.

इस बार भारत ने एशियन पैरा गेम्‍स में 303 एथलीट्स की टीम भेजी है. जिसमें 191 पुरुष और 113 महिलायें शामिल हैं. जो कि अब तक का सबसे बड़ा दल है. याद दिला दें कि 2018 एशियन पैरा गेम्‍स में भारत ने 190 एथलीट्स का दल भेजा था और कुल 72 मेडल जीते थे. इसमें 15 गोल्‍ड शामिल थे.

Latest news

Related news