New Year पर किक्रेट फैंस के लिए बुरी खबर, David Warner ने संन्यास लेने का लिया फैसला, लेकिन…..

David Warner Retirement: नए साल पर जहां दुनिया भर में जश्न मनाया जा रहा है, वहीं क्रिकेट फेंस के लिए बुरी खबर निकल कर सामने आ रही है. दरअसल, ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. 3 जनवरी को टेस्ट मैच का आखिरी मुकाबला खेला जाएगा और साथ ही यह डेविड वॉर्नर David Warner का वनडे फॉर्मेट में आखिरी मैच होगा. इसके बाद डेविड वॉर्नर टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने वाले हैं और ये टेस्ट सीरीज भी उनके इंटरनेशनल टेस्ट करियर की आखिरी सीरीज है. इसको लेकर वॉर्नर पहले बता चुके हैं. हालांकि, डेविड वॉर्नर आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में खेलते नजर आ सकते हैं.

ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान की टीमें सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर आमने-सामने होगी. लेकिन उससे पहले डेविड वॉर्नर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि मुझे पता है कि आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी खेला जाना है. अगर टीम को मेरी जरूरत होगी तो मैं आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए तैयार हूं.

David Warner क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद क्या करेंगे?

इस सवाल का जवाब देते हुए डेविड वॉर्नर ने बताया कि वह फॉक्स चैनल की कमेंट्री टीम का हिस्सा बन चुके हैं. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अगले साल टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. बता दें कि इस भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज में डेविड वॉर्नर कमेंट्री करते नजर आएंगे.

डेविड वॉर्नर ने अपने करियर के 111 टेस्ट , 161 वनडे और 99 टी20 मैचों में ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व किया हैं. वनडे करियर में डेविड वॉर्नर के नाम 6932 रन दर्ज हैं. वहीं, डेविड वॉर्नर ने ऑस्ट्रेलिया के लिए टी20 मैचों में 2894 रन बनाए हैं. साथ ही आईपीएल के 176 मैचों में 6397 रन बना चुके हैं.

Latest news

Related news