भले ही आज दुनिया आधुनिक हो गई है. बेटियां देश दुनिया में गौरव की मिशाल पेश कर रही हैं, लेकिन आज भी समाज में दहेज प्रथा का चलन देखने को मिलता है और बेटियों को आज भी इसके दुष्परिणाम झेलने को मिलते हैं. कुछ इसी संवेदनशील विषय को लेकर एस आर के म्यूजिक प्रा. लि. के बैनर से निर्मित और सांसद सह अभिनेता दिनेशलाल यादव निरहुआ व खूबसूरत अभिनेत्री आम्रपाली दुबे भोजपुरी फिल्म “मंडप” का निर्माण किया गया है, जिसक ट्रेलर आज एस आर के म्यूजिक के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है. फिल्म का ट्रेलर बेहद यूनिक लग रहा है जिसका रन टाइम 3 मिनट और 45 सेकंड है. फिल्म के निर्माता रौशन सिंह हैं. जबकि सह निर्माता शर्मिला आर सिंह हैं. इस फिल्म के निर्देशक आनंद सिंह हैं.
फिल्म मंडप के ट्रेलर की शुरुआत मशहूर अभिनेता संजय पांडे और सुशील सिंह के उस संवाद से होता है. जिसमें अपने बेटे की शादी के लिए दहेज की बात कर रहे होते हैं. सामाजिक और पारिवारिक मानदंडों के इर्द-गिर्द बनी इस फिल्म में निरहुआ और आम्रपाली की शादी हो जाती है. लेकिन दहेज की मार यहां आम्रपाली को झेलनी पड़ती है. वर पक्ष यानी निरहुआ के परिवार वालों द्वारा दहेज की डिमांड पर अपने पिता की संपत्ति को गिरवी देख अम्रपाली दुबे में राइफल लेकर निरहुआ के ऊपर तान देती है और निरहुआ को होस्टेज बना लेती है. इसके बाद क्या होता है उसके लिए आपको फिल्म देखनी पड़ेगी। ट्रेलर में देश प्रथा और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के नारे को लेकर सार्थक संवाद भी देखने को मिल रहे हैं. वहीं फिल्म के गाने भी एक से बढ़कर एक नजर आ रहे हैं.
कुल मिलाकर देखा जाए तो भोजपुरी फिल्म “मंडप” एक विशुद्ध भोजपुरी घर परिवार की कहानी है. यह बड़े कैनवास की फिल्म है. फिल्म में दिनेश लाल यादव “निरहुआ”, आम्रपाली दुबे मुख्य भूमिका में हैं.

