दिल्ली : यूनियन पब्लिक सर्विस कमिशन यानी UPSC के अभ्यार्थियों को लिए अच्छी खबर है. कमिशन अब परीक्षार्थियों को दो अतिरिक्त अटैम्ट लेने का अवसर देगा. अभी तक सामान्य श्रेणी के एक छात्र को 4 मौके मिलते थे. सामान्य वर्ग के अभ्यर्थी 21 वर्ष से लेकर 32 वर्ष तक की उम्र तक 4 बार यूपीएससी परीक्षा में शामिल हो सकते थे, अब इसे बढ़ा कर 6 कर दिया गया है.
UPSC के लिए उम्र सीमा के नियम
UPSC में उम्र सीमा को लेकर जो नियम हैं उसके मुताबिक जनरल कैटेगरी और आर्थिक रुप से कमजोर (EWS) वर्ग के छात्र 32 साल की उम्र तक अटैम्ट ले सकते हैं. वहीं अनुसूचित जाति और अनूसूचित जन जाति (SC/ST) के लिए उम्र सीमा 37 साल है. पिछड़ा वर्ग के लिए उम्र सीमा 35 साल और डिफेंस सर्विस डिसेबल्ड पर्सनल के लिए भी उम्र सीमा 35 साल है. एक्स सर्विस मैन के लिए उम्र सीमा 37 साल और PwBD कैटेगरी के लिए उम्र सीमा 42 साल है .
किस केटैगरी के छात्र ले सकते हैं कितने चांस?
किस कैटेगरी के छात्र कितनी बार अटेम्ट ले सकते हैं इसे लेकर भी यूपीएस परीक्षा में नियम है. समान्य श्रेणी के छात्र अब 4 बार की जगह 6 बार अटैम्प्ट कर सकते हैं. वहीं पिछड़े वर्ग (OBC) के छात्रों को 9 बार मौके मिलेंगे. अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (SC/ST) के लिए के कोई सीमा नहीं है यानी वो 37 साल की उम्र तक जितनी बार चाहें कोशिश कर सकते हैं.

