Mumbai Worli Hit & Run : मुंबई में फिर एक महिला की गई जान,शिवसेना नेता के बेटे पर मार कर भागने का आरोप,आरोपी फरार

Mumbai Worli Hit & Run : मंबई के वर्ली इलाके में रविवार सुबह करीब 5 बजे एक महिला को एक कार ने टक्कर मार दी और महिला को उसी हालत में छोडकर फरार हो गया. महिला की वहीं मौत हो गई जबकि उसका पति गंभीर रुप से घायल है.वर्ली पुलिस ने घटना के बारे मे लंबी पूछताछ के बाद राजेश शाह और कार में मौजूद राजर्षि  बिदावर को गिरफ्तार कर लिया है. राजेश शाह मिहिर शाह के पिता है. एक्सडेंट करने और वहां से भाग जाने के आरोप मिहिर शाह पर  लगा है.

Mumbai Worli Hit & Run :मिहिर शाह कौन है ?

मिहिर शाह शिवसेना (शिंदे गुट) नेता राजेश शाह का बेटा है, जो हादसे के बाद से फरार है. पुलिस के मुताबिक सुबह 5 बजे एक्सीडेंट करने के बाद मिहिर शाह  अपनी गर्लफ्रेंड के घर पहुंच था. पुलिस ने उसकी गर्लफ्रेंड से भी पूछताछ की है. पुलिस  की छानबीन में निकल कर आय़ा है कि जिस बीएमडब्लू कार से एक्सीडेंट हुआ है, वो कार  मिहिर शाह ही चला रहा था.  आपको बता दें कि मिहिर शाह एक 24 साल का नौजवान है, जिसने केवल 10वीं तक पढ़ाई की है, उसके पिता राजेश शाह शिवसेना के नेता हैं. पढ़ाई छोड़ने के बाद वो अब अपने पिता के साथ रियल इस्टेट के बिजनेस में अपने पिता के साथ काम कर रहा था.

BMW  को लावारिश छोड़ आटो पकड़कर भागा मिहिर

मिहिर रविवार सुबह अपने दोस्त राजर्षि बिदावर के साथ अपनी लक्जरी बीएमडब्लू कार से आ रहा था , तभी सड़क किनारे चल रहे दंपत्ती को ठोकर मार दी. महिला की वहीं मौत हो गई. हादसे के बाद मिहिर की लक्जरी बीएमडब्लू कार बांद्रा ईस्ट के कलानगर में लावारिस हालत में मिली. पुलिस के मुताबिक मिहिर अपनी लक्जरी कार को छोड़कर ऑटो-रिक्शा से फरार हो गया.वहीं कार में मौजूद राजर्षि बिदावर भी ऑटो-रिक्शा लेकर घटना के बाद बोरीवली आ गया था.

मिहिर पर इन धाराओं में हुआ केस दर्ज

घटना के बाद पुलिस ने मिहिर पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अलग अलग धाराओं के तहत केस दर्ज किया है. इनमें  धारा 105 यानी गैर इरादतन हत्या, धारा 281  यानी मानव जीवन को खतरे में डालने वाली लापरवाही से गाड़ी चलाना, धारा 125-बी , जिसके अंतर्गत  जीवन और व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालना, धारा 238, 324 (4) नुकसान और क्षति पहुंचाने वाली शरारत करना के आरोप  शामिल हैं.

पुलिस किस किस एंगल से कर रही है जांच  ?

प्रारंभिक पूछताछ में ये सामने आया है कि घटना से कुछ देर पहले मिहिर अपने दोस्त के साथ पब में गया था. वहांकि पब के मालिक ने कहा कि उसने शराब नहीं पी थी, केवल रेडबुल लिया था.  पुलिस अब ये जांच कर रही है कि घटना के समय गाड़ी चलाते हुए मिहिर नशे में था या नहीं …

कानून सबके लिए एक समान- एकनाथ शिदें , सीएम

घटना के बाद जब मामला सीएम तक पहुंच को सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि कानून सबके लिए समान है. किसी को बख्शा नहीं जायेगा. घटना दुर्भाग्यपूर्ण है. मैंने पुलिस से कह दिया है मामले मे सख्त से सख्त कार्रवाई जी जाये.

Latest news

Related news