UPSC Ahansha Singh : UPSC परीक्षा 2025 का रिजल्ट आ गया है. इस रिजल्ट के सात एक ऐसा मामला निकल कर आया है जिससे सोशल मीडिया पर बहस शुरु हो गई है. दरअसल रिजल्ट आउट होने के छोड़ी देर बाद ही ये खबर सामने आई कि बिहार के कुख्यात सरगना ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती अकाक्षा सिंह का चयन संघ लोक सेवा आयोग 2025 में हो गया है. अर्चना सिंह को आल इंडिया रैैंकिंग (AIR) 301 मिला है. अकाक्षा सिंह ने दावा किया कि ये रिजल्ट उसी का है लेकिन थोड़ी देर बाद ही ये खुलाया हआ कि UPSC 2025 में अकाक्षा सिंह ने तो स्थान प्राप्त किया है लेकिन ये अकांक्षा सिंह ब्रह्मेशवर मुखिया की पोती नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश की आकांक्षा सिंह है.
UPSC Akaksha Singh: सोशल मीडिया पर कमेंट कर रहे हैं लोग
दरअसल, 6 मार्च 2026 को सिविल सेवा परीक्षा का परिणाम जारी हुआ. जिसमें 301वीं रैंक को लेकर दो आकांक्षा सिंह ने दावा किया. इनमें से एक वाराणसी (उत्तर प्रदेश) की है, तो वहीं दूसरी आरा (बिहार) की रहने वाली है. दोनों इस परिणाम को अपना बता रही हैं. इतना ही नहीं दावों के साथ ही सोशल मीडिया पर अपने सबूत भी पेश कर रही हैं. हालांकि यह मामला सिर्फ और सिर्फ एक ही नाम होने की वजह से उलझ गया और चर्चा का विषय बन गया.
वाराणसी की आकांक्षा सिंह ने पेश किए सबूत
वाराणसी की रहने वाली आकांक्षा ने सोशल मीडिया पर सबूत पेश करते हुए अपने एडमिट कार्ड और इंटरव्यू लेटर साझा किए हैं. सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एडमिट कार्ड में वही रोल नंबर है जो रिजल्ट में दर्ज है. इसलिए उनका दावा ज्यादा मजबूत माना जा रहा है. वहीं आरा की आकांक्षा के परिवार में भी जश्न मनाया जा रहा है. उनका कहना है कि अपनी मेहनत पर भरोसा था और कड़ी मेहनत के बाद यह सफलता पाई है. इतना ही नहीं उन्होंने अपना लक्ष्य भारतीय विदेश सेवा (IFS) में जाने का बताया.
सोशल मीडिया पर काफी वायरल है विवाद
फिलहाल, यह परिणाम चाहे वाराणसी की रहने वाली या आरा की रहने वाली आकांक्षा सिंह में से किसी का भी हो, लेकिन संघ लोक सेवा आयोग की तरफ से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. सोशल मीडिया पर मुद्दा काफी वायरल हो रहा है. लोग भी अपनी नजरें टिकाए बैठे हैं, कि आखिर यह किसका परिणाम है. मामले को लेकर लोग यूपीएससी के स्पष्टीकरण का इंतजार कर रहे हैं.

