IMA nationwide strike : आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में महिला डॉक्टर की दुष्कर्म-हत्या मामले में आईएमए करेगा देशव्यापी हड़ताल

IMA nationwide strike , कोलकाता:  पश्चिम बंगाल में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक प्रशिक्षु महिला डॉक्टर की हत्या के मामले में देशभर के डॉक्टरों का गुस्सा उफान पर है. देश भर में लगातार इस घटना के विरोध में प्रदर्शन हो रहे हैं, और आऱजी कर अस्पताल के डाक्टर्स के खिलाफ की जा कार्रवाई के खिलाफ कदम उठाने की मांग हो रही है.  केरल में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने देशव्यापी हड़ताल की घोषणा की है. राजीव गांधी सरकारी जनरल अस्पताल और मद्रास मेडिकल कॉलेज के रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन ने महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म-हत्या की घटना के खिलाफ चेन्नई में बहिष्कार विरोध प्रदर्शन किया. पश्चिम बंगाल में भी इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने देशव्यापी हड़ताल की घोषणा की.

IMA nationwide strike : आपात सेवाएं रहेंगी जारी 

आईएमए ने देश के सभी डॉक्टरों को 24 घंटे के लिए सेवाएं रोकने की  घोषणा की है. आपात सेवाएं जारी रहेंगी ओपीडी भी बंद रहेंगी और वैकल्पिक सर्जरी को भी टाल दिया जाएगा.

24 घंटे के लिए देश भर में हड़ताल पर रहेंगे डॉक्टर 

आईएमए ने कहा है कि कोलकाता के मेडिकल कॉलेज में हुए जघन्य अपराध और अस्पताल में तोड़फोड़ के विरोध में शनिवार सुबह 6 बजे से रविवार सुबह 6 बजे तक 24 घंटे के लिए देश भर में डॉक्टर हड़ताल पर रहेंगे. आईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. आरवी अशोकन ने कहा कि डॉक्टरों की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार का दायित्व है. मृत महिला डॉक्टर के लिए न्याय और डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए केंद्रीय कानून जैसी मांगों को लेकर प्रदर्शन करेंगे. आईएमए के 3.30 लाख से ज्यादा डॉक्टर सदस्य हैं.

Latest news

Related news