आगरा के संजय प्लेस में आग का तांडव, बेसमेंट में बना फ्लेक्स गोदाम जलकर खाक

आगराआगरा के संजय प्लेस स्थिति फ्रेंड्स टावर के बेसमेंट में बने फ्लेक्स गोदाम में शनिवार सुबह अचानक शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। प्रथम तल पर स्थित जिम में आए लोगों ने बेसमेंट से उठती लपटें और धुआं देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद स्थिति पर काबू पा लिया। सुबह का समय होने की वजह से मौके पर ज्यादा भीड़ नहीं थी, जिससे कोई बड़ा हादसा टल गया।

आधे घंटे में आग पर पाया काबू

यह घटना सुबह लगभग पौने सात बजे की है। संजय प्लेस के फ्रेंड्स टावर में कई दुकानें और व्यावसायिक दफ्तर संचालित होते हैं। इसके बेसमेंट में फ्लेक्स और अन्य सामान का गोदाम मौजूद है, जबकि प्रथम तल पर जिम संचालित होता है। जिम जाने वाले लोगों ने जब बेसमेंट से धुआं निकलते देखा, तो उन्होंने पुलिस को सतर्क किया।

गोदाम का पूरा सामान जलकर राख

स्थानीय लोगों ने शुरुआत में अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन गोदाम में लकड़ी और फ्लेक्स जैसी ज्वलनशील सामग्री रखी होने के कारण लपटें तेजी से फैल गईं। दमकल की दो गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आधे घंटे में आग को बुझा दिया, हालांकि तब तक गोदाम में रखा सारा सामान जलकर नष्ट हो चुका था। अग्नि शमन अधिकारी के अनुसार प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

Latest news

Related news