Sunday, February 22, 2026

‘हमारे सहयोगी समझें हमारी नीति’: आतंकवाद पर विदेश मंत्री जयशंकर का कड़ा

S Jaishankar  नई दिल्ली :  भारतीय विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने शनिवार को नई दिल्ली में ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड लैमी से मुलाकात की. डेविड लैमी अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ भारत दौरे पर आए हैं.

S Jaishankar ने कहा कि हमारे करीबी समझे हमारी बात

विदेश मंत्री ने हाल ही में ‘भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौते’ को अंतिम रूप दिए गए इस समझौते को ‘असल मायनों में एक मील का पत्थर’ बताया. इस बैठक के दौरान भारतीय विदेश मंत्री ने पाकिस्तान से सीमा पार आतंकवाद का मुद्दा उठाया. एस जयशंकर ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ भारत की जीरो टोलेरेंस की नीति है और हम उम्मीद करते हैं कि हमारे सहयोगी इस बात को समझें. भारतीय विदेश मंत्री ने पहलगाम आतंकी हमले निंदा करने और आतंकवाद के खिलाफ समर्थन के लिए ब्रिटेन की  सराकर को धन्यवाद दिया.

ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड लैमी दो दिवसीय भारत दौरे पर शनिवार सुबह नई दिल्ली पहुंचे. लैमी के दौरे में दोनों देशों के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी की समीक्षा की जाएगी.

Latest news

Related news