Saturday, February 14, 2026

IndiGo फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, टॉयलेट में मिला लेटर, कोलकाता से शिलांग जाने वाली थी फ्लाइट

कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शनिवार सुबह शिलॉन्ग जाने वाली इंडिगो IndiGo की फ्लाइट 6E 7304 में बम होने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया. विमान में यात्रियों के सवार होने से पहले ही लावेटरी के अंदर एक हस्तलिखित नोट मिला, जिसमें विमान में बम होने का दावा किया गया था.

कागज़ के टुकड़े पर धमकी

बोर्डिंग के दौरान क्रू मेंबर्स को एयरक्राफ्ट के टॉयलेट कम्पार्टमेंट के अंदर एक कागज़ का टुकड़ा मिला, जिस पर लिखा था कि एयरक्राफ्ट के अंदर बम है. रिपोर्ट में कहा गया है कि नोट मिलने के तुरंत बाद, यात्रियों को एयरक्राफ्ट से उतार दिया गया.

एयरपोर्ट डायरेक्टर ने दोपहर 12 बजे तक की जानकारी में बताया, “कोलकाता से शिलांग जा रही इंडिगो 6E3074 में बम की धमकी मिली, जिसे सुबह 9:15 बजे कोलकाता एयरपोर्ट से निकलना था। एयरक्राफ्ट को आइसोलेशन बे में ले जाया गया है. बोर्डिंग के दौरान, क्रू मेंबर्स को एयरक्राफ्ट के टॉयलेट कम्पार्टमेंट के अंदर एक कागज़ का टुकड़ा मिला, जिस पर लिखा था कि एयरक्राफ्ट के अंदर बम है. इसके तुरंत बाद, यात्रियों को एयरक्राफ्ट से उतार दिया गया. चेकिंग प्रोसेस चल रहा है.”

IndiGo विमान को आइसोलेशन बे में भेजा गया

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) के अनुसार, नोट को सुबह एक क्रू मेंबर ने देखा, जिसके बाद तुरंत सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट किया गया। एहतियात के तौर पर विमान को आइसोलेशन बे में ले जाया गया और मानक संचालन प्रक्रिया के तहत सभी सुरक्षा कदम उठाए गए.

विमान की तलाशी जारी

अधिकारियों ने बताया कि बम निरोधक दस्ते और सुरक्षा एजेंसियां विमान की गहन तलाशी ले रही हैं। अब तक की जांच में कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है. फिलहाल सुरक्षा जांच जारी है और यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक सावधानियां बरती जा रही हैं.

ये भी पढ़ें-क्या फिर जाएगी राहुल गांधी की संसद की सदस्यता? जानिए कैसे ‘सब्सटेंटिव मोशन’ के जरिए राहुल के चुनाव लड़ने पर बैन लगाने की तैयारी में है बीजेपी

Latest news

Related news