महाकाल भक्तों के लिए जरूरी खबर, सावन में उज्जैन में बदली यातायात और पार्किंग व्यवस्था

Mahakal Temple Traffic Plan 2026 उज्जैन :  सावन के पावन महीने में उज्जैन के विश्वप्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना को देखते हुए तैयारियां तेज हो गई हैं. श्रावण माह के प्रत्येक सोमवार को भगवान महाकाल की भव्य नगर भ्रमण यात्रा (सवारी) निकाली जाती है. इसके साथ ही पूरे महीने देशभर से लाखों कांवड़ यात्री बाबा महाकाल का जलाभिषेक करने उज्जैन पहुंचते हैं.

Mahakal Temple Traffic Plan 2026:प्रशासन ने तैयार किया विशेष यातायात प्लान

भक्तों की भारी आवाजाही और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने एक विस्तृत यातायात एवं डायवर्जन प्लान लागू किया है.सावन के दौरान महाकाल मंदिर क्षेत्र में सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश पूरी तरह बंद रहेगा. बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शहर के विभिन्न हिस्सों में पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं.

कहां कर सकेंगे वाहनों की पार्किंग?

चारपहिया वाहनों से आने वाले श्रद्धालु अपने वाहन भील समाज धर्मशाला, कर्कराज, चारधाम मंदिर, मन्नत गार्डन हरिफाटक, कार्तिक मेला ग्राउंड और इम्पीरियल होटल के पास बनी पार्किंग में खड़े कर सकेंगे. दोपहिया वाहनों के लिए क्षीरसागर मैदान, हरसिद्धि की पाल और टंकी चौराहा स्थित मल्टीलेवल पार्किंग में व्यवस्था की गई है. इंदौर और हरिफाटक की ओर से आने वाले वाहन जंतर-मंतर और लालपुल मार्ग होते हुए निर्धारित पार्किंग स्थलों तक पहुंच सकेंगे.

सवारी के दिन ऐसा रहेगा रूट डायवर्जन

बाबा महाकाल की सवारी प्रत्येक सोमवार शाम चार बजे मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर कोट मोहल्ला, गुदरी चौराहा, बक्षी बाजार, कहारवाड़ी, हरसिद्धि पाल, रामघाट, दानी गेट, ढाबा रोड, गोपाल मंदिर और पटनी बाजार से होते हुए पुनः मंदिर लौटेगी। सवारी के दिन इंदौर मार्ग से आने वाले वाहनों को तपोभूमि के पास से ही डायवर्ट किया जाएगा। इसके अलावा देवासगेट से हरिफाटक ब्रिज की ओर भारी वाहनों और बसों की नो-एंट्री रहेगी, जबकि दौलतगंज, तेलीवाड़ा और कार्तिक चौक से भी वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी।

Latest news

Related news